DhanbadJharkhand

धनबादः मॉब लिंचिंग के खिलाफ जुलूस में हंगामा को लेकर खिदमत फाउंडेशन के 15 लोगों पर प्राथमिकी 

Dhanbad: तबरेज हत्याकांड के खिलाफ खिदमत फाउंडेशन के बैनर तले गोविंदपुर में मुस्लिम समाज द्वारा रविवार को जुलूस और प्रदर्शन को पुलिस ने गंभीरता से लिया है. गोविंदपुर पुलिस ने जुलूस के दौरान हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सड़क जाम करने एवं माहौल बिगाड़ने के आरोप में 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में खिदमत फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया है.

इसे भी पढ़ेंः CNT उल्लंघन मामले में कल्पना सोरेन और जमीन बेचने वाले राजू उरांव को नोटिस

9 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन होगा

दूसरी तरफ उन्मादी हिंसा का विरोध करने के लिए 9 जुलाई को धनबाद शहर के रणधीर वर्मा चौक  पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. इससे धनबाद पुलिस-प्रशासन के पेशानी पर बल पड़ गया है. गोविंदपुर की घटना को देखते हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ेंः खुशखबरीः धनबाद-चंद्रपुरा लाइन से होकर फिर से चलेंगी चार महत्वपूर्ण ट्रेनें

जीटी रोड पर चार घंटे आवाजाही बाधित रही

बता दें कि रविवार को तबरेज हत्याकांड के खिलाफ खिदमत फाउंडेशन के जुलूस की शुरुआत में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक आनंद महतो, झारखंड आंदोलनकारी हफजुद्दीन अंसारी, झामुमो नेता मन्नू आलम, जिप सदस्य अशोक कुमार सिंह, अनवर अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, गब्बर अंसारी, साजिद अंसारी, सत्तार अंसारी, अजहर अंसारी, इकबाल अंसारी, शमशुल हक, अख्तर अंसारी समेत दर्जनों नेता शामिल थे. जुलूस से जीटी रोड की आवाजाही चार घंटे तक बाधित रही. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएसपी सरिता मुर्मू  एवं पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार को टीम के साथ जुटे थे.

खिदमत फाउंडेशन ने अनुमंडल पदाधिकारी से फकीरडीह मोड़ से ऊपर बाजार गोविंदपुर तक शाम चार से छह बजे तक शांति मार्च निकालने की अनुमति ली थी. गोविंदपुर इंस्पेक्टर ने मास्टर कॉलोनी मोड़ तक शांति मार्च निकालने का निर्देश दिया था. परंतु जब भीड़ अधिक हो गयी तो किसी के नियंत्रण में नहीं रही. पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा निर्धारित सीमा से बाहर चली गयी. स्थिति को अनियंत्रित देख पुलिस लाइन से बल मंगा लिया गया.

इसे भी पढ़ेंः कोचांग ग्राम प्रधान सुखराम मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों का कैंडल मार्च

Related Articles

Back to top button