National

गुजरात राज्यसभा चुनाव : अल्पेश ठाकोर ने क्रॉस वोटिंग की, कहा,  राहुल ने भरोसा तोड़ा,  कांग्रेस को बाय-बाय

Ahmedabad : गुजरात में  राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव  में कांग्रेस के दो विधायकों अल्पेश ठाकोर और धवन झाला ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाले हैं. खबर है ति क्रॉस वोटिंगके बाद अल्पेश ठाकोर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. जान लें कि  कांग्रेस ने व्हिप जारी किया था, इसके बावजूद कांग्रेस के इन दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की.

इस्तीफा देने के बाद अल्पेश ठाकोर ने कहा कि मैंने राहुल गांधी पर भरोसा कर कांग्रेस पाज्वॉइन की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया. कहा कि पार्टी जनाधार खो चुकी है. हमारे साथ द्रोह हुआ है. हर बार हमें बेइज्जत किया गया, इसलिए मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस छोड़ दी है.

मैंने अंतरात्मा की आवाज सुनकर मतदान किया

अल्पेश ठाकोर ने कहा कि मैंने अंतरात्मा की आवाज सुनकर और राष्ट्रीय नेतृत्व को ध्यान में रखकर मतदान किया है.   कांग्रेस जनाधिकार खो चुकी है और जिस पार्टी ने हमारे साथ द्रोह किया है, उसे देखते हुए  वोटिंग की है. गुजरात में दो राज्यसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा से विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओबीसी नेता जुगलजी ठाकोर मैदान में है. जबकि कांग्रेस की ओर से चंद्रिका चुड़ासमा और गौरव पांड्या उम्मीदवार हैं.

जान लें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी सीट से लोकसभा सदस्य चुने जाने के कारण दोनों राज्यसभा सीटें रिक्त हुई है. कांग्रेस के 76 में से कुल 71 विधायक बचे थे, जिनमें से 65 रिजॉर्ट में आये  थे. कांग्रेस को डर था कि भाजपा उनके विधायकों से क्रॉस वोटिंग करा सकती है. कांग्रेस की शंका वोटिंग के दौरान देखने को मिली. अल्पेश ठाकोर और  धवन झाला ने कांग्रेस प्रत्याशी के बजाय भाजपा उम्मीदवारों को वोट दिये.

इसे भी प़ढ़ें : आम बजट : अमीरों पर टैक्स बढ़ा, मीडिल क्लास का टैक्स स्लैब नहीं बदला, बिजली, पानी पर फोकस

Related Articles

Back to top button