Khas-KhabarNational

Budget 2019: जानिये क्या-क्या हुआ सस्ता और कौन-सा सामान हुआ महंगा

NewsWing Desk: मोदी सरकार-2 ने अपना पहला बजट पेश किया. आम बजट 2019 में मध्यम वर्ग को राहत देनेवाले कुछ फैसले लिए गए.

इसमें घर, कार खरीदने पर टैक्स में छूट मिलेगी. वहीं अमीरों पर टैक्स का बोझ बढ़ गया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2019 में गांव, गरीब, किसान और युवाओं का पूरा ध्यान रखा है.

इस साल सरकार ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है. सरकार ने टैक्स बदलाव की जगह दूसरे रास्ते से मध्यम वर्ग को छूट दी है. लेकिन अमीर वर्ग पर टैक्स का कुछ बोझ बढ़ा दिया.

वहीं वित्त मंत्री ने घर और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर अतिरिक्त टैक्स छूट देने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट लोकसभा में पेश करते हुए जो घोषणाओं की, उनसे कुछ चीजें सस्ती हुईं जिससे आम आदमी को राहत मिल सकती है. लेकिन कुछ ऐसे भी ऐलान हैं जो आपकी जेब पर भारी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ेंःआम बजट : अमीरों पर टैक्स बढ़ा, मीडिल क्लास का टैक्स स्लैब नहीं बदला, बिजली, पानी पर फोकस

क्या-क्या हुआ सस्ता

नये बजट में कुछ चीजों में सरकार ने राहत दी है. और अगर आपको टैक्स बचाना है, तो ई-वीइकल या फिर घर खरीदने पर खर्च करना होगा.

जी हां, बजट के बाद इलेक्ट्रिक कारें सस्‍ती हो जाएंगी. हालांकि अभी ये कारें चलन में नहीं हैं. लेकिन कीमतों के कम होने से इन कारों का इस्‍तेमाल अधिक होगा.

सरकार ने ई-वाहन पर लगने वाले जीएसटी को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है. इलेक्ट्रिक वीइकल खरीदने पर इनकम टैक्स में 1.5 लाख की अतिरिक्त टैक्स छूट मिलेगी. ये छूट वाहन खरीदने को लिए गए लोन पर दिए जाने वाले ब्याज पर मिलेगी.

वहीं बजट के बाद होम लोन लेना भी सस्‍ता होगा, यानी घर खरीदना अब किफायती होगा. सस्ते घरों के लिए ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी. यह छूट उन्हें ही मिलेगी जो होम लोन मार्च 2020 से पहले या उस महीने तक लेंगे.

इस बजट के बाद साबुन, शैंपू, बालों का तेल, टूथपेस्‍ट, बिजली का घरेलू सामान जैसे पंखे, लैम्‍प, ब्रीफकेस, यात्री बैग, सेनिटरी वेयर, बोतल, कंटेनर, रसोई में प्रयुक्‍त सामान जैसे बर्तन, गद्दा, बिस्‍तर, चश्‍मों के फ्रेम, बांस का फर्नीचर, पास्‍ता, धूपबत्‍ती, नमकीन, सूखा नारियल, सैनिटरी नैपकिन भी सस्ता होगा.

इसे भी पढ़ेंःBudget 2019: अगले दो सालों में 1.95 करोड़ घर बनाने का सरकार का लक्ष्य, वन नेशन-वन ग्रिड पर जोर

ये चीजें होंगी महंगी

मोदी सरकार के इस बजट के बाद पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू महंगे होंगे. पेट्रोल और डीजल पर 1 रुपये प्रति लीटर की कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है. पेट्रोलियम उत्पादों के बढ़ते आयात को हतोत्साहित करने के परोक्ष उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी की गई है. सोने पर 2.5 प्रतिशत आयात शुल्‍क बढ़ा दिया गया है, ऐसे में कई वस्तुओं के दाम में इजाफा होगा.

सोने के अलावा चांदी और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए भी अतिरिक्‍त रुपये खर्च होंगे. वहीं कुछ चीजों पर आयात शुल्‍क बढ़ने से इनके दाम भी बढ़ेंगे.

आयातित किताबों पर पांच प्रतिशत का शुल्‍क लगेगा. ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, पीवीसी, टाइल्‍स भी महंगी होगी.

इसके अलावे तंबाकू उत्‍पाद भी महंगे हो जाएंगे. ऑप्टिकल फाइबर, स्‍टेनलेस उत्‍पाद, एसी, लाउडस्‍पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, वाहन के हॉर्न, सिगरेट आदि महंगा हो जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःसुब्रमण्यम के ‘‘नीले आसमान में मुक्त उड़ान” की इकोनॉमी के सपने के बीच सीतारमण के बजट का निहितार्थ

Related Articles

Back to top button