
Ranchi : इंग्लैंड के जाने-माने घुटना प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ असीम नारायण रांची के राज अस्पताल में सेवा देने आ रहे हैं. वे यहां 16 जुलाई से 24 जुलाई तक ओपीडी में मरीजों को देखेंगे.
रांची में ही जन्मे डॉ. नारायण विगत 20 सालों से इंग्लैंड में सीनियर कंसल्टेंट के रूप में हड्डी रोग, विशेषकर घुटने के रोगों पर कार्य कर रहे हैं. वे अपने परिजनों व मित्रों से मिलने साल में दो बार रांची आते हैं. वे विदेशों की अत्याधुनिक तकनीक से यहां बिना-किसी लाभ के इलाज करते हैं.
इसे भी पढ़ें : ग्रामीण क्षेत्रों में काम नहीं करना चाहते शिक्षक, रांची जिला में चल रही पीजीटी पोस्टिंग प्रक्रिया में उठ रहे सवाल
गरीब मरीजों को निःशुल्क परामर्श
अत्यधिक गरीब व बीपीएल रोगियों को डॉ नारायण निःशुल्क परामर्श देते हैं और जांच में अधिकतम रियायत दी जाती है.
डॉ असीम नारायण से परामर्श के लिए राज अस्पताल या मोबाइल नंबर 9263630500 व 9771466653 पर संपर्क किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : इस साल जून का महीना पिछले 100 साल में पांचवां सबसे सूखा रहा : मौसम विभाग




