
Dhanbad: जेवीएम नेता रंजीत सिंह हत्याकांड के अभियुक्त शकील को हाईकोर्ट रांची ने शनिवार को जमानत दे दी. हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद शकील को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया.
21 अगस्त 2018 को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि झारखंड विकास मोर्चा की युवा इकाई के धनबाद जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह की 21 अगस्त 2018 को गोली मार हत्या कर दी गई थी.
इसे भी पढ़ेंःनिर्भया हत्याकांड के आरोपी राहुल राय को सीबीआइ ने दोबारा लिया 5 दिनों के रिमांड पर
झाविमो नेता व बीकेबी आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट इंचार्ज रंजीत सिंह की हत्या का आरोप जेल में बंद गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान पर है.
प्रिंस ने धनबाद जेल के अंदर ही हत्या की योजना बनाई थी. उसने अपने मुंशी शकील को इसके लिए पैसे दिये, ताकि वो शूटर को हत्या का एडवांस दे सके. इसके लिये शूटर श्मशाद को 40 हजार रुपये एडवांस दिए गये थे.
पूछताछ में प्रिंस ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी. और शकील का नाम लिया था. जिसके बाद पुलिस ने शकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
इसे भी पढ़ेंःNewsWing की खबर पर हुई जांच, DK पांडेय की पत्नी की जमीन की रजिस्ट्री गलत, रद्द होगी जमाबंदी




