GoddaJharkhand

गोड्डा : हथियारों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

Godda : एसपी व पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहे अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि मौके का फायदा उठाकर एक अपराधी भागने में सफल रहा. जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

गोड्डा एसपी शैलेंद्र बर्णवाल की नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. बुधवार को जमुई सिमुलतल्ला (बिहार) के तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया.

इसे भी पढ़ेंःजमशेदपुर: अपराधियों के लिए सुधार गृह नहीं ट्रेनिंग सेंटर बना घाघीडीह जेल, हो रहा गैंगवार

अपराधियों ने पुलिस दल पर की फायरिंग

गोड्डा एसपी शैलेंद्र एसपी बर्णवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई का अंतरराज्यीय अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए गोड्डा में जुटे हुए हैं. मिली सूचना के आधार पर एसपी के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया.

इसी दौरान पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई. बाद में पुलिस ने ऑटो पर सवार तीन बदमाशों गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक अपराधी पुलिस को देखकर मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस ने गिरफ्तार हुए अपराधियों के पास से चाल देसी कट्टा भी बरामद किया है.

इसे भी पढ़ेंःहजारीबाग: चार सालों से धूल फांक रहा 8.50 करोड़ की लागत से बना बोंगागांव आइटीआइ का भवन

क्या कहना है एसपी का

इस मामले में गोड्डा एसपी शैलेंद्र कुमार बर्णवाल ने बताया कि अपराधी किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के इरादे से आए थे. हमें देख अपराधियों ने फायरिंग की. जिसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमने भी चार राउंड फायरिंग की.

पुलिस को भारी पड़ता देख अपराधी भागने लगे. लेकिन फिर भी तीन को गिरफ्तार कर लिया गया. हांलाकि एक अपराधी फरार हो गया, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ वाली सरकार की असलियत सामने आयी

Related Articles

Back to top button