
Kolkata : सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार की शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की. कहा कि हम किसी तरह का बल प्रयोग नहीं कर रहे हैं. सारी मांगे मान ली है. डॉक्टरों को सदबुद्धि मिले. उन्होंने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे शख़्स से बातचीत करने के लिए सरकारी दफ्तर सबसे बेहतर जगह है. ममता बनर्जी ने कहा कि कल और आज मैनें डॉक्टरों का इंतज़ार किया.
बता दें कि कोलकाता के हड़ताली जूनियर डॉक्टरों ने सीएम ममता बनर्जी से सचिवालय में जाकर मुलाकात से इनकार कर दिया है. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल में अब देश भर के डॉक्टर जुड़ गये हैं. इसका व्यापक असर देश भर में दिखाई दे रहा है. इस बीच खबर है कि ममता घायल डॉक्टरों से मिलने जा सकती हैं, जो इस वक्त प्राइवेट अस्पताल में भती हैं.
आपको बता दें कि आज कोलकाता में डॉक्टरों की हड़ताल का पांचवां दिन है. कल देर रात जूनियर डॉक्टरों ने सचिवालय जाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात और बात करने से इनकार कर दिया था. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री NRS अस्पताल आकर उनसे बात करें. इन डॉक्टरों की मांग है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने बयान को वापस लें.
गुजरात : होटल के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से सात लोगों की मौत, होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
कल शाम सीनियर डॉक्टर्स ने ममता बनर्जी से मुलाक़ात की थी
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि जो डॉक्टर काम पर नहीं लौटेंगे, उन्हें हॉस्टल छोड़ना होगा. साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने डॉक्टरों की हड़ताल को माकपा और भाजपा की साज़िश बताया था. जूनियर डॉक्टरों के मुख्यमंत्री से मुलाकात से इनकार से पहले कल शाम सीनियर डॉक्टर्स ने ममता बनर्जी से मुलाक़ात की थी.
जिसके बाद सीनियर डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि शनिवार यानी आज शाम पांच बजे जूनियर डॉक्टर्स से सचिवालय में मुख्यमंत्री मिलेंगी. जिस प्रस्ताव को जूनियर डॉक्टरों ने ठुकरा दिया.




