Education & CareerJharkhandRanchi

आइबीपीएस के 12 हजार पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून से, लिखित परीक्षा होगी

Ranchi :  इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने विभिन्न पदों के तहत कुल 12 हजार पदों पर कर्मचारियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. इन पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी.  आवेदन की प्रक्रिया 18 जून से प्रारंभ होगी. इच्छुक व योग्यताधारी उम्मीदवार  ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं . आवेदन प्रक्रिया 18 जून से प्रारंभ होकर 4 जुलाई तक चलेगी. ऑनलाइन आवेदन के लिए आइबीपीएस की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये व आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये लगेंगे.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 6870 सीट, जेईई मेन रैंकिंग से होगा एडमिशन

इन पदों होगी नियुक्ति

पद                        पदों की संख्या

ऑफिस असिस्टेंट         7373

ऑफिसर स्केल वन       4856

ऑफिसर स्कल टू         1746

ऑफिसर स्केल तीन     207

अलग-अलग तारीख में होगी पदवार परीक्षा

उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों के लिए तीन चरणों में किया जायेगा. पहला चरण पीटी, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा व तीसरा चरण साक्षात्कार का होगा. आइबीपीएस के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार ऑफिसर स्केल वन और ऑफिस असिस्टेंट के लिए पीटी का आयोजन 3,4,11, 17,18 और 25 अगस्त को होगा. वहीं  ऑफिसर स्केल 2 और 3 की पीटी  का आयोजन 22 सितंबर 2019 को किया जायेगा.

इसके बाद  ऑफिसर स्केल 1 की  मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर और  ऑफिस असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा  का आयोजन 29 सितंबर 2019 को किया जायेगा. इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू केवल ऑफिसर स्केल 1,2 और 3 के लिए ही आयोजित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंःदर्द-ए-पारा शिक्षक : जिस कमरे में रहते हैं उसी में बकरी पालते हैं, उधार इतना है कि घर बनाना तो सपने जैसा

Related Articles

Back to top button