Dhanbad

धनबादः केके पॉलीटेक्निक कॉलेज में छात्रों का हंगामा, छठे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जाने से खफा

Dhanbad: जिले के केके पॉलीटेक्निक कॉलेज में छठे सेमेस्टर के छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्र अपनी मांगों को लेकर खबर लिखने तक कॉलेज की गेट पर डटे थे.

दरअसल, छात्रों का कहना है कि सेमेस्टर के छात्रों को एग्ज़ाम फार्म भरने नहीं दिया जा रहा. जबकि इनमें से कुछ बच्चो का प्लेसमेंट भी हो चुका है. पूरा मसला कॉलेज के एफिलिएशन के रद्द होने के कारण है.

इसे भी पढ़ेंःकमीशन लेने वाले डॉक्टरों का केवाईसी भरवाता है मेदांता अस्पताल

आंदोलन पर अड़े छात्र

छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए केके पॉलीटेक्निक के छठे सेमेस्टर के सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज गेट को बंद कर प्रदर्शन किया. जमकर नारेबाजी भी हो रही है.

छात्रों की मांग है कि स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजूकेशन के द्वारा आश्वासन मिलने पर ही आन्दोलन खत्म करेंगे. जबकि कॉलेज प्रचार्य डॉक्टर मनोज कुमार का कहना है कि कॉलेज लेटर हेड पर लिखित आश्वासन दिया जा रहा है. छात्रओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. लेकिन छात्रों को प्राचार्य की बात पर भरोसा नहीं है.

इसे भी पढ़ेंःदर्द-ए-पारा शिक्षक : जिस कमरे में रहते हैं उसी में बकरी पालते हैं, उधार इतना है कि घर बनाना तो सपने जैसा

छात्र-छात्राओं का साफ तौर पर कहना है कि कॉलेज प्रबंधन की गलती का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ेगा. छठे सेमेस्टर में मेकनिकल के 372, सिविल- 170, इलेक्ट्रिकल-240, इलेक्ट्रॉनिक्स- 95, एवं ऑटोमोबाइल के 53 छात्र हैं. और ये सभी परीक्षा से वंचित रह रहे हैं और इनका भविष्य अंधकारमय है.

इधर झाविमो के युवा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह का छात्रों को साथ मिला है. राकेश सिंह ने कहा छात्रों के भविष्य को देखते हूए जल्द से जल्द ठोस निर्णय लेने की जरुरत है.

क्या है मामला

केके पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने न्यूज़ विंग के साथ बातचीत में कहा है कि झारखंड स्टेट बोर्ड आफ टेक्नीकल एजूकेशन ने सत्र 2016-2019 की मान्यता यह कहते हुए रद्द कर दी है कि छात्रों का फीस निर्धारित समय पर जमा नहीं किया गया है. जबकि बोर्ड को 16 मार्च 2016 से पहले फीस जमा कर दी गयी है.

फीस जमा करने की तिथि 15 मई 2016 तक थी. बोर्ड के फैसले के खिलाफ केके पॉलीटेक्निक ने हाई कोर्ट में अपील की है. बहस की तिथि 18 जून 2019 तय है. हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही छठे सेमेस्टर के छात्रों का परीक्षा फोर्म भरा जाएगा. इधर, छात्रों ने निरसा विधायक अरुप चटर्जी से मदद की गुहार लगायी है.

इसे भी पढ़ेंःसरायकेला नक्सली हमले में शहीद जवानों की दी गई अंतिम विदाई, DGP ने दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button