Education & CareerJharkhandRanchi

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट फाइनल आंसर की किया गया जारी

Ranchi:  कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट यानी क्लैट के फाइनल आंसर को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है. यह आंसर की मई एग्जाम के लिए हैं. मई में जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी वे अपने प्रशनपत्र की श्रृंखला के मुताबिक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. प्रोविजनल आंसर की 29 मई को जारी की गई थी. कंसोर्टियम ऑफ नैशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने 2 जून तक प्रोविजनल आंसर की पर कैंडिडेट्स के फीडबैक मांगे थे. आंसर की ऑफिसियल वेबसाइट https://clatconsortiumofnlu.ac.in/ पर देखे और डाउन लोड किये जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः ऑटो डेव्हलपमेंट कंट्रोल रेग्युलेशन की वजह से पास नहीं होते नक्शे, छह से दस महीने तक लटका रहता है प्लान

आरक्षित श्रेणियों के लिए ऑनलाइन विंडो को ऐक्टिव

परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था ने आरक्षित श्रेणियों के लिए ऑनलाइन विंडो को ऐक्टिव किया था. ऑफिशल नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘ छात्र अब राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आरक्षित श्रेणी के संबंध में कोई छूटी हुई/अतिरिक्त सूचना अपडेट कर सकते हैं. अपनी आरक्षण श्रेणी को अपडेट करने के लिए अपने क्लैट अकाउंट में लॉगिन करें और Update Reservation Categories बटन पर क्लिक करें.’ संबंधित पोर्टल 11 जून तक ऐक्टिव रहेगा जिसके बाद कैंडिडेट्स अपने ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे.

21 राष्ट्रीय विश्व विद्यालयों में दाखिले के लिए होती है परीक्षा

कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट प्रवेश परीक्षा का आयोजन भारत के 21 राष्ट्रीय विश्व विद्यालयों में दाखिले के लिए होता है. 31 निजी विश्वविद्यालय भी कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट के स्कोर को स्वीकार करते हैं. अब कुछ दिनों में कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. पिछले साल 31 मई को रिजल्ट आया था.

इसे भी पढ़ेंः सदर अस्पताल रांची : टेंडर में बरती गयी अनियमितता, खरीद लिये गये बिना गुणवत्ता वाले सामान

Related Articles

Back to top button