
Agartala: आम चुनाव में मिली प्रचंड जीत से बीजेपी के नेता काफी उत्साहित हैं. अपने बल पर 303 का आंकड़ा पार करनेवाली बीजेपी ने सत्ता में एकबार फिर वापसी की है.
जीत से पार्टी में खासा जोश है. वहीं पार्टी महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी देश की आजादी के शताब्दी वर्ष यानी 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी.
साथ ही कहा कि उनकी पार्टी ने आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया. माधव यहां रवीन्द्र सतवार्षिकी भवन में पार्टी की विजय रैली को संबोधित कर रहे थे.
इसे भी पढ़ेंःबिलकिस बानो केसः गलत अनुसंधान करने वाला आईपीएस रिटायर होने से एक दिन पहले बर्खास्त
2047 तक सत्ता में रहेगी भाजपा
उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले पांच वर्षों में सांप्रदायिक अशांति, भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब रहे और मजबूत भारत का निर्माण करने तथा आर्थिक स्थिरता लाने के कारण हमें प्रचंड जीत मिली है. संसद तक पहुंचने के लिए हमारी पार्टी ने सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया.’’
भाजपा नेता ने कहा, ‘(प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लंबा सफर तय करेगी. हमें विश्वास है कि पार्टी 2047 में भी सत्ता में रहेगी, जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा. राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए में है.’
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीरः अनंतनाग मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी




