National

केजरीवाल सरकार ने ‘मुफ्त यात्रा स्कीम’ पर मांगे लोगों के सुझाव

New Delhi: दिल्ली सरकार ने सरकारी बसों और मेट्रो ट्रेनों में महिलाओं के लिए नि: शुल्क यात्रा की अपनी प्रस्तावित योजना पर लोगों से उनकी राय मांगी है. 15 जून तक उन्हें अपने सुझाव देने को कहा है.

परिवहन विभाग के अनुसार, लोग अपने सुझाव मेल से भी भेज सकते हैं. इसके अलावा वे अध्यक्ष, डीडीसी, दिल्ली सरकार, 33, शामनाथ मार्ग, दिल्ली 110054 को भी अपने सुझाव भेज सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में सरकारी वेकेंसी का नहीं भरना और उद्योग का विकास नहीं होना बेरोजगारी का बड़ा कारण

एक अधिकारी ने कहा, ‘सरकार ने लोगों से बसों और मेट्रो ट्रेनों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा योजना पर 15 जून तक सुझाव देने को कहा है.’

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बस में यात्रा करके यात्रियों से इस योजना पर फीडबैक मांगे थे. सिसोदिया ने कहा कि उन्हें ‘‘एक भी नागरिक’’ नहीं मिला, जिसने इस विचार का विरोध किया हो. सरकार ने कहा है कि यह कदम शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

इसे भी पढ़ेंःइंसानों ने 20 सालों  में धरती से 1500 करोड़ पेड़ काट डाले, चेत जायें नहीं तो…

Related Articles

Back to top button