GiridihJharkhand

नगर निगम क्षेत्र में गहराते जलसंकट पर भाकपा माले ने किया आयुक्त का घेराव, टैंकर से पानी की आपूर्ति की मांग

Giridih:   गहराते जलसंकट को लेकर नगर निगम की चुप्पी तोड़ने के लिए मंगलवार को भाकपा माले के नेता व कार्यकर्ता निगम कार्यालय पहुंचे, और मेयर, डिप्टी मेयर आदि के साथ नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर हंगामा किया. प्रदर्शन की अगुवाई माले नेता राजेश सिन्हा कर रहे थे. इस दौरान श्री सिन्हा के साथ ताज हुसैन, दीपक मिश्रा, हैदर, आमिर खान, रोहित, विजय भदानी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.

पहले कार्यकर्ताओं के साथ माले नेता राजेश सिन्हा निगम परिसर में बैठ गये और नारेबाजी की. इस बीच जानकारी मिलने के बाद नगर थाना के एसआई राजीव सिंह भी पुलिस जवानों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे और माले समर्थकों को नगर आयुक्त के बीच समस्याओं को रखने को कहा. इसके बाद तमाम माले समर्थकों के साथ माले नेता नगर आयुक्त से मिले.

इसे भी पढेंः पारिवारिक संपत्ति बंटवारा दस्तावेज के निबंधन में अब लगेंगे मात्र 100 रुपये

पानी नहीं, अन्य योजनाओं पर दिया जा रहा है ध्यान

इस दौरान समर्थकों ने कहा कि शहर के अधिकतर हिस्सों में पानी की समस्या अब विकराल हो चुकी है. लेकिन नगर निगम खामोश बैठकर तमाशा देख रहा है. माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि मेयर, डिप्टी मेयर के साथ नगर आयुक्त को निगम के क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर कोई चिंता नहीं है. नगर निगम सिर्फ विकास योजनाओं को लेकर गंभीर है जिसमें निगम के जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक का कमीशन तय है.

इसे भी पढ़ेंः छात्रों ने किया रांची यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों का निरीक्षण, कहीं नहीं मिला अग्निशमन यंत्र

नहीं है महादेव तालाब ट्रीटमेंट प्लांट में अब पानी

इधर नगर आयुक्त के साथ माले नेता व समर्थकों के बीच वार्ता के दौरान नगर आयुक्त ने साफ तौर पर कहा कि शहर के महादेव तालाब ट्रीटमेंट प्लांट में अब पानी नहीं बच गया. जिसे लोगों को पानी दिया जा सके. नगर आयुक्त के इस जवाब के बाद माले समर्थकों ने कहा कि जिन वार्डो में वाटर सप्लॉय नहीं हो रहा है,  उन वार्डो में टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाये.

साथ ही निगम क्षेत्र में खराब पड़े चापानल की मरम्मत भी कराना जरुरी है. क्योंकि अब तक सिर्फ चापानल मरम्मति कागजी प्रकिया में ही हुई है. एक भी चापानल सही तरीके से मरम्मत नहीं किया गया. कहा कि खंडौली के जमे गाद की सफाई कराने में नगर निगम अब तक असफल रहा है. गर्मी का मौसम चल रहा है. ऐसे में गाद की सफाई हुई रहती तो हर बारिश के मौसम में खंडौली डैम में ही पानी का भंडारण रहता.

इसे भी पढ़ेंः छात्रों ने किया रांची यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों का निरीक्षण, कहीं नहीं मिला अग्निशमन यंत्र

मांग पत्र सौंपा

माले नेता सिन्हा ने नगर आयुक्त को सुझाव देते हुए कहा कि सीसीएल क्षेत्र के चानकों में अकूत जलभंडार है. जिसे पूरे शहर को हर मौसम में पानी आपूर्ति किया जा सकता है. इस दौरान माले समर्थकों ने नगर आयुक्त को पानी की समस्या को लेकर मांग पत्र भी सौंपा.

इसे भी पढ़ेंः पारिवारिक संपत्ति बंटवारा दस्तावेज के निबंधन में अब लगेंगे मात्र 100 रुपये

Related Articles

Back to top button