
- छह मार्च 2019 को हुआ था डेढ़ दर्जन अवर सचिवों का तबादला.
- कार्मिक विभाग की तरफ से विभागीय सचिवों को लिखा गया पत्र.
Ranchi : झारखंड सरकार की तरफ से स्थानांतरित किये गये अवर सचिवों में से तीन नयी जगह पर नहीं जा रहे हैं. इसमें महिला और बाल विकास विभाग के अवर सचिव लालो प्रसाद कुश्वाहा, पेयजल और स्वच्छता विभाग के अशोक कुमार चौधरी और अनुसूचित जाति व जनजाति विभाग के शिव शंकर प्रसाद सिन्हा शामिल हैं.
छह मार्च 2019 को सरकार की तरफ से डेढ़ दर्जन अधिकारियों को अवर सचिवों में प्रोन्नति देते हुए उनका तबादला किया गया था. अब कार्मिक विभाग की तरफ से उपरोक्त तीनों अधिकारियों को अविलंब वरमित करने के लिए पत्र लिख कर आग्रह किया गया है.
इसे भी पढ़ेंःलोकसभा चुनाव में पहली बार लालू की पार्टी राजद अपना खाता तक नहीं खोल पायी
छह मई को ही हुआ था तबादला
कार्मिक विभाग के अवर सचिव दिलीप कुमार साह ने पत्र लिखकर कहा है कि विभागीय अधिसूचना संख्या 2113, दिनांक 6.3.19 को सरकार की तरफ से अवर सचिवों को प्रोन्नति दी गयी थी.
इसके बाद 13 मई को फिर से पत्र लिख कर योगदान नहीं देनेवाले अधिकारियों को तुरंत विरमित करने का आग्रह किया गया था. अब दोबारा यह पत्र महिला और बाल विकास विभाग, पेयजल और स्वच्छता विभाग तथा अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक विभाग के सचिवों को पत्र लिखा गया है.
इसे भी पढ़ेंःप्रचंड जीत के बाद मोदी कैबिनेट की बैठक आज, राष्ट्रपति से भी मिलेंगे मोदी
नहीं जाना चाहते हैं उपरोक्त अधिकारी
उपरोक्त अधिकारी स्थानांतरित जगह पर जानबूझ कर जाना नहीं चाहते हैं. सरकार की तरफ से लालो कुशवाहा को महाधिवक्ता कार्यालय, अशोक चौधरी को राज्य निर्वाचन आयोग और शिव शंकर प्रसाद सिन्हा को मंत्रिमंडल विभाग भेजा गया है.




