
Giridih : कड़ी गर्मी तो लोगों को झुलसा ही रही है. वहीं गर्मी मे गिरते जलस्तर के कारण पेयजलापूर्ति की परेशानी है. लिहाजा, पानी की समस्या अब समस्या तक सीमित नहीं रहकर मारपीट का भी कारण बन रही है. इसकी बानगी शुक्रवार को बरवाडीह पुलिस लाईन के समीप न्यू क्वार्टर और पुराने क्वार्टर इलाके में रहने वाले लोगों के बीच देखने को मिली.
जहां पेयजल की समस्या को लेकर बरवाडीह गेट के समीप न्यू क्वार्टर निवासी मो सिराज अंसारी के बेटे सब्बीर अंसारी और उनकी पत्नी सकीना खातून के साथ बरवाडीह गेट निवासी मो तालिब और छोटू ने मारपीट कर जख्मी कर दिया.
इसे भी पढ़ें – दे नी आयो भात…दे नी आयो भात…बुदबुदाते हुए भूख से मर गई 11 साल की संतोषी
इलाके में पेयजलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही थी
दोनों युवाओं द्वारा मारपीट की वजह पेयजल ही रहा. दरअसल, न्यू क्वार्टर और पुराने क्वार्टर के बीच पूर्व विधायक मुन्ना लाल द्वारा सालों पहले डीपबोरिंग की योजना दिया गया था, इसी डीपबोरिंग से न्यू व पुराने क्वार्टर के साथ बरवाडीह गेट के समीप रहने वाले 450 ,की आबादी को पेयजलापूर्ति होति थी, लेकिन करीब 10 सालों में आबादी बढ़ने के बाद पुराने योजना से इलाके में पेयजलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही थी.
अपने-अपने इलाके में पहले पानी आपूर्ति को लेकर दोनों आरोपी पहले एक वृद्ध से उलझ गये.वृद्ध से उलझते देख सब्बीर अंसारी दोनों युवकों को समझाने गया। लेकिन दोनों युवकों ने सब्बीर के साथ मारपीट शुरु कर दिया. इधर बेटे को पिटता देख उसकी मां सकीना खातून जब बीच-बचाव के लिए पहुंची, तो दोनों युवकों ने सकीना के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया. इस दौरान स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.
इसे भी पढ़ें – बड़ा खुलासा : संतोषी की मौत मलेरिया से नहीं हुई, सुनिए सस्पेंडेड एनएम का बयान
पानी की जरुरत गर्मी में सबसे अधिक पड़ रही है
वैसे मारपीट की घटना से पहले महिलाओं व स्थानीय युवाओं ने सुबह 7 बजे बरवाडीह गेट के न्यू व पुराने क्वार्टर के समीप डीपबोरिंग टंकी के समीप जमकर हंगामा किया. सुबह हंगामे के दौरान स्थानीय महिलाओं में तब्बसुम, फरजाना खातून, कुर्बान अंसारी, नदीम अख्तर, हासिमअली समेेत अन्य लोगों ने इलाके के हाजी फारुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीपबोरिंग की योजना के देखभाल का जिम्मा फारुख को दिया गया था.
वहीं हाजी फारुख अब डीपबोरिंग को अपने घर में पेयजलापूर्ति के लिए ही सिर्फ खोलते है. स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि रमजान का महीना चल रहा है. पानी की जरुरत गर्मी में सबसे अधिक पड़ रही है. क्योंकि सुबह सेहरी के बाद देर शाम के इफ्तार के लिए रोजेदारों के व्यजंन बनाने के लिए पानी का इस्तेमाल तो होता ही साथ ही और कार्यो के लिए भी पानी की जरुरत महसूस हो रही है.
इधर सुबह हंगामे के क्रम में पानी के लिए भटक रहे लोगों को स्थानीय नदीम अख्तर के घर से पानी आपूर्ति होने के बाद राहत मिला. इधर सुबह 11 बजे मारपीट की घटना जिस वक्त हुई, उस दौरान बच्चों से लेकर महिलाएं बर्तन व डिब्बा लिये नदीम अख्तर के घर तरफ जाती दिखीं.
इसे भी पढ़ें – बिजली वितरण की लचर व्यवस्था: पिछले चार साल बंद हो गये 6000 छोटे और मध्यम उद्योग




