ChaibasaJharkhand

पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा में लगे स्पेशल ब्रांच के जवान की मौत    

Chaibasa  : छह मई को पीएम नरेंद्र मोदी के चाईबासा आगमन को लेकर  सुरक्षा में लगे स्पेशल ब्रांच के एक जवान पंकज कुमार झा की मौत हो गयी. हालांकि पंकज झा की मौत किस वजह से हुई अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. इसके अलावा दो अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है .बता दे कि छह मई को प्रधानमंत्री मोदी चाईबासा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं.

चक्कर आने के बाद बेहोश होकर गिर गये जवान

छह मई को पीएम नरेंद्र मोदी चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान से एक जनसभा को संबोधित करेंगे.उसी कार्यक्रम को लेकर रांची स्पेशल ब्रांच के जवान पंकज कुमार झा ड्यूटी पर तैनात थे. भीषण गर्मी में ड्यूटी करने के दौरान उन्हें चक्कर आने लगा और वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. कुछ देर बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि जवान की मौत लू लगने की वजह से हुई है. वहीं,स्पेशल ब्रांच रांची के इंस्पेक्टर नेल्सन बरला और एक महिला इंस्पेक्टर मर्दली बरला भी बेहोश होकर गिर पड़े. दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.  स्पेशल ब्रांच के जवान पंकज कुमार झा बिहार के भागलपुर जिले के खगराहा गांव के रहने वाले थे.

इसे भी पढ़ेंः कल रांची, खूंटी ,कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग, सुरक्षाबलों की 225 कंपनियां तैनात

 

Related Articles

Back to top button