Read Next
23/10/2026
रांची में मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा का सवाल: मां तारा स्वीट्स में मिठाइयों के पास मिले कॉकरोच, संचालक को नोटिस
23/10/2026
झारखंड में जूनियर डॉक्टरों का मानदेय बढ़ा, अब ₹80 हजार तक मिलेगा
23/10/2026
JTET परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने संभाली कमान, OMR और प्रश्नपत्रों की निगरानी करेंगे DC
23/10/2026
जमशेदपुर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन शुरू! 26 अक्टूबर को सांसद विद्युत वरण महतो दिखाएंगे हरी झंडी
23/10/2026
झारखंड: 18 जिलों के 87 कुख्यात वांटेड अपराधियों की सूची जारी, आम जनता से मांगी गई मदद
23/10/2026
झारखंड BJP का मेगा प्लान: प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का रांची आगमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में जोश
23/10/2026
हजारीबाग: दिल्ली-नोएडा में घर और निवेश के विकल्पों की मिलेगी जानकारी, चौपारण में दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो
23/10/2026
पलामू: 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
22/10/2026
इंडिया गठबंधन के नेताओं की ऑनलाइन बैठक आज शाम
22/10/2026
खूंटीः फादर बेनेदिक्त पर हमले के विरोध में छह घंटे सड़क जाम, डीसी-एसपी पहुंचे, उठ रहे कई सवाल
Back to top button
Simdega : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी के नेता जोरों से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी गुरुवार को झारखंड के सिमडेगा जिले में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. लेकिन इस रैली में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना शायद राहुल ने नहीं की होगी.
दरअसल, राहुल की आयोजित रैली में कुछ आदिवासी महिलाएं मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगीं. जिससे की आयोजक सकते में आ गये उन्हे समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या करें.
इसे भी पढ़ें- फानी तूफान सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचेगा ओडिशा तट
सन्न रह गए आयोजक
गांधी ने राज्य की खूंटी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखे हमले किये.
उनका भाषण समाप्त होते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंच से ‘‘चौकीदार चोर है’’ के नारे लगवाने प्रारंभ किये तो मंच के सामने पत्रकार दीर्घा के ठीक पीछे बैठी आधा दर्जन आदिवासी महिलाएं ‘‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगीं. यह देखकर आयोजक थोड़े देर के लिए सन्न रह गये.
इसे भी पढ़ें- तूफान फानी को लेकर प्रधानमंत्री का झारखंड दौरा रद्द, राज्य के 15 जिलों के स्कूल भी 3 और 4 मई को…
महिलाओं ने कहा- हम मोदी के साथ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में नारे लगा रही महिलायों से जब इसकी वजह पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं क्योंकि उन्होंने शौचालय, गैस कनेक्शन, मकान और बिजली दी है.
ये आदिवासी महिलाएं यहीं तक नहीं रुकीं, उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि क्या उनकी नारेबाजी के बारे में नोट कर लिया गया है या नहीं.
गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं कि जब राहुल गांधी की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे हों. इससे पहले भी राहुल की रैली में मोदी के समर्थन में नारे लगे हैं. मार्च महीने में राहुल बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान वहां मोदी-मोदी के नारे लगने शुरू हो गए. जिसके बाद उन्हें जबरन राहुल की रैली से हटाया गया.