
Bhopal : मालेगांव विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एमपी के भोपाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ाने के भाजपा के फैसले की केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आलोचना की है. जान लें कि अठावले भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष हैं.
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने रविवार को कहा, प्रज्ञा सिंह का नाम मालेगांव विस्फोट मामले में आया था. कहा कि महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे के पास प्रज्ञा खिलाफ पर्याप्त सबूत थे.
साथ ही मंत्री श्री अठावले ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि करकरे की मौत उनके श्राप की वजह से हुई थी. अठावले ने बताया कि उनकी पार्टी आरपीआई ने मध्य प्रदेश में जबलपुर, सतना, रतलाम, मुरैना और सिधी से उम्मीदवार खड़े किये हैं. कहा कि वे इनके अलावा बाकी बची 24 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे.
अठावले ने कहा, लोगों को बचाने के लिए आतंकियों से लड़ते हुए करकरे शहीद हो गये थे. मैं करकरे को लेकर साध्वी के बयान से सहमत नहीं हूं. हम इसकी आलोचना करते हैं. यह फैसला करना अदालत का काम है कि क्या सही है और क्या गलत. अगर हमारी पार्टी की बात होती तो हम उन्हें नहीं खड़ा करते.
इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने कहा, दीदी,आपकी जमीन खिसक चुकी है, टीएमसी के 40 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं
उमा भारती ने कहा था कि ठाकुर महान संत हैं
इससे पूर्व रविवार को मध्य प्रदेश के पन्ना में एक चुनाव प्रचार के दौरान जब केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती से ठाकुर की उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें टिकट देने में कुछ भी गलत नहीं है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल भी एक मामले में जमानत पर बाहर हैं.यह भी कहा था कि वह किसी भी तरह से महामंडलेश्वर ठाकुर का विकल्प नहीं हो सकती थीं. इससे पहले शनिवार को कटनी में उमा भारती ने कहा था कि ठाकुर महान संत हैं.
यह पूछे जाने पर कि क्या मध्य प्रदेश में प्रज्ञा ठाकुर भाजपा के साधु-नेता वाले पैमाने में उनका विकल्प हो सकती हैं, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, वो महान संत हैं. उनसे मेरी क्या तुलना? मैं तो एक साधारण और मूर्ख किस्म की प्राणी हूं. प्रज्ञा ठाकुर ने उमा भारती की बात पर कहा था कि वे हमेशा से भारती का सम्मान करती हैं और उन्हें हमेशा उनका स्नेह मिला है.
इसे भी पढ़ेंःआसनसोल हिंसा पर टीएमसी प्रत्याशी मुनमुन की दलील, मुझे कुछ नहीं पता, बेड टी देर से मिली ,उठने में देर हो गयी




