
NewDelhi : पूर्व वित्त मंत्री रहे और अब भाजपा छोड़ चुके यशवंत सिन्हा ने वाराणसी में पीएम मोदी की रैली में आये समर्थकों की तुलना हिटलर के लिए जुटने वाली भीड़ से की है. बता दें कि पीएम मोदी ने नामांकन से पहले गुरुवार को वाराणसी में रोड शो किया था. उसमें भारी भीड़ उमड़ी थी. लोक सभा चुनाव 2019 में तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है. चौथे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हेागी. चुनाव के मद्देनजर माहौल गरमाता जा रहा है. पक्ष विपक्ष द्वारा अपनी रैलियों से जनता को लुभाने में कोई कमी नहीं रखी जा रही है.
एक दूसरे पर जुबानी हमला जारी है. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार, 25 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और यहां रोड शो किया. इसी रोड शो को निशाना बनाते हुए अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी की रैली में आये समर्थकों की तुलना हिटलर के लिए जुटने वाली भीड़ से कर डाली.
रिटायर्ड फौजी वाराणसी में हुए एकजुट, पीएम मोदी के खिलाफ करेंगे चुनाव प्रचार
ऐसी भीड़ नाजी जर्मनी में हिटलर के लिए जमा हुआ करती थी
भाजपा से बागी हो चुके यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को पीएम मोदी की रैली के बाद ट्विटर पर लिखा, वाराणसी में मोदी का विशाल रोड शो आज मुझे उस भीड़ की याद दिलाता है, जो नाजी जर्मनी में हिटलर के लिए इकट्ठा हुआ करती थी. प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले गुरुवार को यहां विशाल रोड शो किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी. शक्ति प्रदर्शन के लिहाज से किये गये इस आयोजन का समापन दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के साथ हुआ, जिसमें पीएम मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ शामिल हुए.
मोदी के इस कार्यक्रम में शाह के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद थे. मोदी ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना सात किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया. चार घंटे तक चले इस रोड शो में मोदी हाथ हिलाकर एवं मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. रोड शो दशाश्वमेध घाट पर खत्म हुआ, जहां मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ गंगा आरती में शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें – सीएम के विधायकी बचाने के अल्टीमेटम के बाद भाजपा विधायक हुए एकजुट, आजसू का कार्यालय का खोलने में दिया…




