
Hazaribagh : रामनवमी दशमी जुलूस के दिन जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में एक युवकी की हत्या कर दी गयी थी. घटना को मटवारी स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पीछे अंजाम दिया गया था. मृतक का नाम विक्की नायक उर्फ रोशन उरांव है. वहीं घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि विक्की की हत्या आपसी रंजिश में की गयी थी.
इस हत्या में चार युवकों को मुख्य आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने एक आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं अभी भी तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. आरोपियों में प्रताप सिंह, पंकज सिंह व अनूप कुमार गुप्ता शामिल है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हत्या के सभी आरोपियों ने मिलकर विक्की नायक की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपियों ने विक्की के शव को झाड़ियों के पिछे छुपा कर फरार हो गए थे. इधर, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हत्या के मुख्य आरोपी अमर सिंह के घर में आग लगा दी थी. जिसके बाद कोर्रा में जुलूस के दौरान तनाव काफी बढ़ गया था. पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया था.
इसे भी पढ़ें- बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान, चुनावी मैदान में 68 उम्मीदवार
क्या है पूरा मामला
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विक्की नायक हत्या के सभी आरोपी रामनवमी दसमी जुलूस के दौरान विक्की के इर्द-गिर्द घूम रहे थे. जुलूस में ही विक्की और चारो आरोपियों के बीच विवाद हो गया था. उसके बाद अमर सिंह, प्रताप सिंह, पंकज कुमार गुप्ता और अनूप कुमार गुप्ता जुलूस से बाहर निकल गए.
विक्की नायक कोरा सार्वजनिक पूजा समिति के जुलूस के साथ आगे बढ़ रहा था तभी बाबू गांव कोर्रा चौक के पास मतवारी स्थित बैंक ऑफ इंडिया के निकट जब जुलूस पहुंचा तो वहां जुलूस का जनरेटर खराब हो गया.
करीब दो घंटे तक जुलूस वहीं खड़ा रहा. इसी बीच मौका पाते ही विक्की को प्रताप, पंकज और अनु पकड़कर किनारे ले गए और अमर ने चाकू से मारकर विक्की हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें- 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान आज, EVM में कैद हो जाएगी इन नेताओं की किस्मत
पुरानी रंजिश को लेकर घटी घटना- एसपी
जिले के एसपी मयूर पटेल ने कहा है कि हत्या के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है. सभी आरोपियों के घर भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
उन्होंने कहा कि हत्या में संलिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ये हत्या आरोपियों और मृतक के बीच पुरानी रंजिश के कारण हुई है. हत्या कांड के मुख्य अरोपी अमर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.




