
NewDelhi : चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए और भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट अब मोदी कोड ऑफ कंडक्ट बन गया है. बता दें कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि क्या एमसीसी (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) अब बन गया है – मोदी कोड ऑफ कंडक्ट. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ भारतीय सेना का अपमान करते हैं और चुनाव आयोग उन्हें प्रेम पत्र लिखता है. नीति आयोग के उपाध्यक्ष न्याय योजना को कोसते हैं – चुनाव आयोग कहता है आगे से मत करें. सुरजेवाला ने सवाल किया, चुनाव आयोग सत्तासीन ताकतों को सच्चाई का आईना दिखाने से घबरा क्यों रहा है. बता दें कि चुनाव आयोग ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके मोदीजी की सेना वाले बयान के लिए हल्की नाराजगी जताते हुए छोड़ दिया है और भविष्य में उन्हें अपनी टिप्पणियों में सावधानी बरतने को कहा है.
इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, अमित शाह की उम्मीदवारी खारिज करने की मांग
योगी के बयान से चुनाव आयोग संतुष्ट नहीं था
सूत्रों के अनुसार योगी के बयान से चुनाव आयोग संतुष्ट नहीं था और उसने उनसे कहा कि भविष्य में अपने बयानों में अधिक सावधानी बरतें. कहा कि चुनाव आयोग ने आदित्यनाथ से यह भी कहा कि वरिष्ठ राजनेता और महत्वपूर्ण पद काबिज होने के नाते उनके बयान में उनका कद झलकना चाहिए. दूसरी तरफ, आयोग ने कांग्रेस के चुनावी वादे के रूप में घोषित न्याय योजना की नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा की गयी आलोचना को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है. आयोग ने उन्हें इस मामले में भविष्य में सतर्कता बरतने की नसीहत दी है.




