Read Next
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
Back to top button
New Delhi : आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर लगातार बनी हुई ऊहापोह की स्थिति के बीच कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने सभी सात सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के पैनल बनाए हैं. जिन्हें स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखा जाएगा.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हर सीट पर तीन-चार नामों का पैनल तैयार किया है जिनमें दिल्ली कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : पलामू : जमाने के साथ बहुत कुछ बदला, 1970 के दशक में जनप्रतिनिधि धनबल से नहीं, जमीनी पकड़ से जीतते थे…
सभी सात सीटों पर 80 संजीदा दावेदारों के आए थे आवेदन
दिल्ली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दिल्ली की सभी सात सीटों की उम्मीदवारी के लिए करीब 80 संजीदा दावेदारों के आवेदन आए थे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इनमें से संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल बनाया है.
उन्होंने इन पैनल में शामिल वरिष्ठ नेताओं के नाम बताने से इनकार किया, हालांकि यह कहा कि इन पैनल में कई वरिष्ठ नेता हैं जो दिल्ली की राजनीति और कांग्रेस के बड़े नामों में गिने जाते हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा कि हर सीट में तीन या चार संभावित उम्मीदवारों के पैनल बनाए गए हैं. आने वाले दिनों में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के समक्ष इन नामों को रखा जाएगा.
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019 : कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
केजरीवाल के साथ नहीं हो सकता है गठबंधन
यह पूछे जाने पर कि क्या अब दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की संभावना खत्म हो गई है तो उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर से गठबंधन की संभावना को पहले भी खारिज किया गया था. आज भी हमारा यही रुख है कि अरविंद केजरीवाल के साथ गठबंधन नहीं हो सकता. गौरतलब है कि आप के साथ गठबंधन को लेकर दिल्ली कांग्रेस के नेताओं में दो राय सामने आई है.
पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के दौरान डीपीसीसी अध्यक्ष शीला दीक्षित और तीनों कार्यकारी अध्यक्षों राजेश लिलोठिया, देवेंद्र यादव और हारून यूसुफ तथा पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने गठबंधन का विरोध किया तो अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, अरविंदर सिंह लवली तथा कुछ अन्य नेताओं ने तालमेल के पक्ष में राय जाहिर की. दिल्ली में सभी सात सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे. 23 मई को मतगणना होगी.
इसे भी पढ़ें : लोस चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली सफलता, हथियार के साथ बिहार के दो अपराधी…