NEWS

961 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, 15 मौतें, राज्य में टोटल केस 59040

Ranchi: झारखंड में शुक्रवार को 961 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 59040 हो गये हैं.

नये मरीजों में बोकारो के 75, चतरा के 15, देवघर के 26, धनबाद के 45, दुमका के 12, पूर्वी सिंहभूम के 201, गढ़वा के 37, गिरिडीह के 12, गोड्डा के 16, गुमला के 20, जामताड़ा के 6, हजारीबाग के 16, खूंटी के 21, कोडरमा के 15, लातेहार के 11, लोहरदगा के 4, पाकुड़ के 1, पलामू के 29, रामगढ़ के 95, रांची के 197, साहेबगंज के 9, सरायकेला के 21, सिमडेगा के 11, पश्चिम सिंहभूम के 66 लोग शामिल हैं.    

शुक्रवार को कुल 1213 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 15 मरीजों की मौत हुई है. इस तरह राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 43328 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 532 हो गयी है. राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 15180 हैं.

इसे भी पढ़ें – राज्य के 62 लाख से अधिक बच्चों को दी जायेगी एल्बेंडाजोल की खुराक

 

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button