JharkhandPalamu

पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, डेढ़ किलोमीटर साथ चलीं

Palamu: जिले के सतबरवा प्रखंड के कसियाडीह गांव में पिता-पुत्री का प्यार देखकर लोगों की आंखों से आंसू छलक गए. गला रूठ गया. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने के बाद इसकी पड़ताल में पाया गया कि भाजपा के सतरबवा मंडल उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद साहू (45) की असामायिक मृत्यु के बाद उसकी दो नाबालिक पुत्रियों ने रोते बिलखते अर्थी को कंधा दिया.

सामाजिक रीति रिवाज तथा मिथ्या दरकिनार कर कसियाडीह स्थित घर से गुरुवार को निकाली गई अर्थी को दोनों पुत्री प्रतिमा और पूजा ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक कंधा दिया.

इसे भी पढ़ें:26 महीने से राज्य में महिला आयोग कार्यरत नहीं : नीरा यादव

बताया जाता है कि दोनों बच्चियां घर से श्मशान घाट लेदवासेमर तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक अपने पापा के शव को कंधे पर लेकर चली.

हालांकि इस दौरान मनिका के पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह, भाजपा अजा प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चेरो, मवि कसियाडीह एचएम गोविंद प्रसाद साहू, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार सोनू सिकंदर विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा राजेंद्र सिंह चेरो के काफी समझाने के बाद दोनों लड़कियां को शमशान घाट पहुंचने से पहले घर भेज दिया गया. चचेरे भाई मुकेश ने बताया कि सुरेश अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री एक पुत्र को छोड़ गए हैं.\

इसे भी पढ़ें:झारखंड हाइकोर्ट ने की टिप्पणी- 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की सीबीआइ जांच करायी जाये

Related Articles

Back to top button