
Giridih : भाजपा गिरिडीह कमेटी हेमंत सरकार और विस अध्यक्ष के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है. मंगलवार को भी भाजपा कमेटी ने शहर के अबेंडकर चौक पर धरना दिया. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी को प्रतिपक्ष नेता का दर्जा दिए जाने में देरी और विस में नमाज कक्ष आवंटित करने को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया.
धरने के दौरान ही भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा. पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में हुए धरने के दौरान पूर्व कोडरमा सांसद रवींद्र राय ने हेमंत सरकार को लेकर कहा कि सरकार कांग्रेस के हाथों की कठपुतली है. इस सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर रख दिया है.
इसे भी पढ़ें: JHARKHAND: निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक इसी सत्र मेंं!
झाविमो का विलय भाजपा में होने के बाद भी हेमंत सरकार बाबूलाल मंराडी को प्रतिपक्ष नेता का दर्जा नहीं दे रही है. पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि हमेशा भाजपा पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगता है, लेकिन अभी कांग्रेस के इशारे पर हेमंत सरकार ने विस में नमाज के लिए रूम दिया है.
इसे भी पढ़ें: विधानसभा में 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, बिनोद सिंह ने कटौती प्रस्ताव वापस लिया




