
Ranchi : कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक कार्यों के लिए ई पास की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामने न करना पड़े. आवश्यकतानुसार ई पास का इस्तेमाल करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं. परन्तु ऐसी खबरें आ रही है कि लोग अनावश्यक रूप से ई पास निर्गत करा ले रहे हैं. कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सरकार के उद्देश्य को निष्फल करने का प्रयास किया जा रहा है. अब प्रशासन ने तय किया है कि गलत जानकारी डाल कर पास निर्गत करनेवालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 तथा साइबर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें :
इस बाबत स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत लागू ई पास व्यवस्था में गलत प्रविष्टि कर पास निर्गत करने के मामले में कार्रवाई की गई है. गलत एंट्री कर ई पास बनाने के मामले में विभागीय जांच एवं निर्देश के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा बड़ी कारवाई की गई है.
MVI ने दर्ज कराई प्राथमिकी
परिवहन आयुक्त ने मोटरयान निरीक्षक को निर्देश दिया है कि वे गलत जानकारी देकर पास बना कर उपयोग में लाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करें. इस मामले में मोटर यान निरीक्षक मुकेश कुमार ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गलत जानकारी देकर/ गलत प्रविष्टि कर ई पास बनाने वालों पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें :झारखंड सरकार की ‘निःशुल्क कफ़न’ योजना पर भड़की भाजपा, कहा-अंधेर नगरी चौपट राजा




