
Ranchi : सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ से 17 जुलाई को अपहृत मासूम बच्ची को रांची पुलिस ने बेंगलुरु से बरामद कर लिया है. पुलिस जल्द ही उसे लेकर रांची पहुंचने वाली है. बच्ची का सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ था. शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि एक परिवार को बच्चे की जरूरत थी.
इसे भी पढ़ें :नवादा की युवती ने गया के बालिका सुधार गृह के कर्मचारियों पर लगाया यौन शोषण का आरोप
इसी एवज में दोनों आरोपी लड़कियों ने बच्ची का अपहरण कर लिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं सभी का सत्यापन किया जायेगा. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले में सुराग मिला था. बच्चे को गोद लेनेवाले दंपती को कहा गया था कि बच्ची के माता-पिता नहीं हैं. उसकी जिंदगी बचानी मुश्किल है. इस वजह से दंपती ने बच्ची को आसानी से गोद ले लिया और इसके बदले आरोपियों को पैसे दे दिये.
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur : रामलीला मैदान के पास की जमीन पर अवैध कबजा, सूचना पर पहुंचे जेएनएसी अधिकारी




