Lead NewsNational

जानें, हेलीकॉप्टर क्रैश को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद में क्या बोले

New Delhi: तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में बयान दिया. जनरल रावत को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि वह अपने तय दौरे पर थे. बुधवार को 11.48 पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी थी. एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लगभग 12:08 बजे अपना नियंत्रण खो दिया. बाद में कुछ लोगों ने इस हेलीकॉप्टर को आग की लपटों में देखा.

स्थानीय प्रशासन का एक बचाव दल पहुंच गया। उस अवशेष से जितने भी लोगों को निकाला गया, उन्हें वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई। राजनाथ सिंह ने बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य 11 सैन्य अधिकारियों की मौत पर संवेदना प्रकट की. साथ ही इन्होंने बताया कि आज शाम तक सीडीएस समेत सभी लोगों के शव दिल्ली लाए जाएंगे और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

इधर, संसद में वरिष्ठ मंत्रियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी मीटिंग कर रहे हैं. राजनाथ सिंह, अमित शाह, अनुराग ठाकुर और निर्मला सीतारमण समेत कई मंत्री मौजूद हैं. दूसरी ओर वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी गुरुवार को सुबह कुन्नूर पहुंचे. इसके बाद वह वायुसेना का एमआई-17 क्रैश होने वाली जगह का दौरा किया. वायुसेना प्रमुख चौधरी के साथ तमिलनाडु के डीजीपी सी. सिलेंद्र बाबू भी मौजूद थे. क्रैश हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है. जाहिर है इससे दुर्घटना के विभिन्न तथ्यों का खुलासा होगा.

Related Articles

Back to top button