
Dhanbad: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर धनबाद जिले के सरायढेला थाना में तैनात प्रशिक्षु महिला दरोगा श्वेता कुमारी को एसएसपी किशोर कौशल ने सम्मानित किया.
श्वेता कुमारी ने एसआइटी का हिस्सा बनकर 6 बाइक चोर अपराधियों को गिरफ्तार करने व 11 बाइक को जब्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी.
इसी बात को लेकर एसएसपी के द्वारा प्रशिक्षु दरोगा को सम्मानित किया गया.
सम्मानित होने के बाद श्वेता ने बताया कि उनके पिता शिक्षक हैं और मां हाउसवाइफ हैं. पहले प्रयास में उन्होंने पुलिस विभाग में दारोगा बनने का सपना साकार किया था.
उनकी दिली तमन्ना थी कि वह कुछ ऐसा कार्य करें कि वरीय अधिकारियों से सम्मान मिल सके और आज उनका सपना पूरा हुआ.
इसे भी पढ़ें : पलामू : महिला दिवस पर विशेष – बरवाडीह की बेटी ने संभाली त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस की कमान




