
Odisha : कटक के एक विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश सुभाष कुमार बिहारी अपने आधिकारिक आवास पर शुक्रवार को मृत पाए गए. मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि एक विशेष पॉक्सो अदालत के जज को शुक्रवार को ओडिशा के कटक में अपने आधिकारिक आवास में लटका हुआ पाया गया है. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या से मौत का मामला लग रहा है. आगे की जांच जारी है.
Odisha | Subash Kumar Bihari, a Special POCSO court judge was found hanging at his official residence in Cuttack city. Prima facie, it seems to be a case of death by suicide. Further investigation underway: Tapas Chandra Pradhan, ACP Cuttack Zone-3 (02.09) pic.twitter.com/IdwoVGRVc0
— ANI (@ANI) September 2, 2022
छुट्टी पर थे जज
जज के स्टेनोग्राफर आरएन महापात्रा के अनुसार, सुभाष कुमार बिहारी को दो दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार (02 सितंबर) को काम पर लौटना था, लेकिन उन्होंने शुक्रवार से फिर छुट्टी के लिए आवेदन किया था. महापात्रा ने पुलिस को बताया कि न्यायाधीश ने उन्हें सुबह 10:00 बजे बुलाया और उनसे शुक्रवार के लिए भी छुट्टी का आवेदन लिखने को कहा था.
घटना के वक्त घर पर नहीं थी पत्नी और बेटी
हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्होंने कहा कि उन्हें खबर मिली कि जज की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब न्यायाधीश की पत्नी और बेटी घर पर नहीं थे. पुलिस पहुंची तो सुभाष कुमार बिहारी को तुरंत कटक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें: कोलंबिया में विस्फोटक हमले में आठ पुलिस अधिकारियों की मौत: राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो




