BiharCrime NewsNEWS

गया में 10 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Gaya: जिले के जीटी रोड स्थित डोभी थाना क्षेत्र के कल्याणी पेट्रोल पंप के पास से रविवार को 135 ग्राम ब्राउन शुगर समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा गिरफ्तार किए गए तस्कारों से एक स्कार्पियो और एक बाइक, 5 मोबाइल और दो लाख उन्नीस हजार रुपये बरामद किए गए हैं. पकड़े गए अपराधियों में दो झारखंड और तीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वे पहले भी ब्राउन शुगर की खरीद फरोख्त कर दूसरे राज्य में ले जाने का काम कर चुके हैं. इस धंधे में वे बीते कुछ वर्षों से लगे थे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड पंचायत चुनावः पति पत्नी आपस में टकराए, वोटरों ने पति को औंधे मुंह गिराया

एसपी सिटी ने बताया कि अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के मूवमेंट की सूचना मिली थी. उसी सूचना के आधार पर डोभी थाना क्षेत्र के कल्याणी पेट्रोल पंप के निकट रविवार को चार बजे वाहन चेकिंग लगाया गया. चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो को भी रुकवाया गया. उसमें बैठे लोगों से मामूली सवाल-जवाब किए गए तो वे कभी कुछ कभी कुछ बोलने लगे. इस पर वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में से 135 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुए. साथ ही इनके साथ चल रहे एक बाइक सवार को भी पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि पकड़ा गया तस्कर बसंत कुमार हजारीबाग, सुनील यादव गाजीपुर, प्रवेश कुमार दांगी हजारीबाग, धर्मेंद्र सिंह यादव जिला गाजीपुर और विकास बहादुर सिंह जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रहनेवाला है. इनसे पूछताछ चल रही है. इसके बाद इनके द्वारा बताए गए इपपुट पर काम कर इनके मुख्य सरगना तक पहुंचा जाएगा.

Related Articles

Back to top button