
Ranchi : आईआईटी में दाखिले के लिए ली गयी जेईई एडवांस्ड 2019 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. वहीं राजधानी के आर.के मलिक न्यूटन क्लासेस के 47 छात्रों ने सफलता हासिल करते हुए एक अलग ही मुकाम पाया है.
गौरतलब है कि पिछले 16 वर्षों की तरह ही इस साल भी आर.के मलिक न्यूटन क्लासेस में पढ़ाई कर रहे बच्चों ने जेईई परीक्षा में कठोर परिश्रम और लगन से सफलता के शिखर को छूआ है. साथ ही विजय का परचम लहराया है.
इसे भी पढ़ें- एस्सेल इंफ्रा ने सौंप दी खराब गाड़ियां, अब संसाधन की कमी से जूझ रहा निगम
आर.के मलिक न्यूटन क्लासेस के कुछ सफल छात्रों की सूची
- आदित्या हेम्बरम- AIR 165
- अभिषेक राना- AIR 318
- सुमन कुमार- AIR 816
- आनंद गुप्ता- AIR 1246
- प्रेम शंकर- AIR 3642
- पंकज कुमार- AIR 3961
- रोहित सिंह- AIR 14126
- विकास कुमार- AIR 5218
- दुर्गा चरण- AIR 6857
पारंगत छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कोचिंग के आर.के मलिक व उनकी टीम को दिया है. वहीं इस बारे में बात करते हुए आर.के मलिक ने कहा कि यह सफलता बच्चों ने कठिन मेहनत व उनके अभिभावकों के अथक प्रयासों से हासिल किया है. मैं सफल छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं साथ ही उनकी उन्नत भविष्य की कामना करता हूं.
इसे भी पढ़ें- कमीशन लेने वाले डॉक्टरों का केवाईसी भरवाता है मेदांता अस्पताल
रिजल्ट के आंकड़े
- जेइइ एडवांस्ड उत्तीर्ण छात्र : 33349
- जेइइ एडवांस्ड उत्तीर्ण छात्राएं : 5356
- सामान्य श्रेणी के उत्तीर्ण कुल परीक्षार्थी : 15566
- सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर कैटेगरी के उत्तीर्ण परीक्षार्थी : 3636
- ओबीसी नॉन क्रिमी लेयर श्रेणी के पास कुल छात्र : 7651
- एससी श्रेणी से पास कुल परीक्षार्थी : 8758
- एसटी श्रेणी से पास कुल परीक्षार्थी : 3094




