Gumla: जिले के डुमरी प्रखंड में लकड़ी चुनने बाषा नदी गए तीन युवकों ने चट्टान पर चढ़कर बचाई जान. डुमरी थाना क्षेत्र के बाशा नदी में अचानक बाढ़ में तीन युवक फंस गए. चट्टान पर चढ़कर तीनों पानी उतरने का इंतजार करते रहे. आखिरकार तीन घंटे बाद जब पानी उतरा, तब वे बाहर निकल पाये.
बताया जाता है कि क्षेत्र के तीन युवक अभिषेक कुमार, सिकंदर लोहरा व अविनाश सिंह रविवार की शाम को नदी में लकड़ी चुनने के लिए गए थे. अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया. नदी के किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन तब तक जलस्तर कम होने के बाद तीनों बाहर सुरक्षित निकले. वही अभी बताया जा रहा है कि तीनों सुरक्षित हैं.




