
Ranchi : राजधानी रांची के दशम फॉल में आत्महत्या के इरादे से आये युवक को बचा लिया गया. दशम फॉल में एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय पर्यटक मित्रों की सजगता और साहस से उस युवक की जान बच गयी.
दशम फॉल थाना प्रभारी ने बताया कि युवक का नाम आदिल अमन है, जो कांटाटोली के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहनेवाला है. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि यह युवक बीते 2 दिन से लापता था और अपनी जिंदगी को लेकर बहुत ही फ्रस्ट्रेट था. ज़िन्दगी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया था. उस युवक को स्थानीय पर्यटक मित्रों ने दशम फॉल पुलिस के हवाले किया. दशम फॉल के थाना प्रभारी ने परिजनों को बुलाया है.
इसे भी पढ़ें:धनबाद : एसीबी ने एसआई को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
चोरी करते हुए पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार
राजधानी रांची में नाबालिग चोरों की संख्या में इजाफा हो रहा है. बुधवार की रात को अपर चुटिया राम मंदिर के सामने स्थित रिया इलेक्ट्रॉनिक्स मे वेंटिलेटर तोड़ कर चोरी करते हुए 3 नाबालिग चोर रंगे हाथ पकड़े गये. चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों नाबालिग चोर रांची के ही आसपास के रहनेवाले हैं.
उन्होंने यह भी बताया कि नाबालिग चोरों के पास से सिर्फ एक मोबाइल बरामद किया गया है. वे लोग चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हुए. नाबालिग चोरों को चुटिया थाना के रात्रि गश्ती दल ने खदेड़कर पकड़ा. एक चोर को दुकान के अंदर से पकड़ा.
इसे भी पढ़ें:झुग्गी बस्तियों में इम्युनिटी पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से ज्यादा !




