Corona_UpdatesJharkhandRanchi

रखें ध्यानः दोपहर 2 बजे के बाद गाड़ी लेकर निकलें तो रख लें गाड़ी के सभी कागजात अपने साथ

Ranchi: कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 13 मई तक के लिए बढ़ा दी है. तीसरे चरण का स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह कल 7 मई से प्रभावी होगा. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस की बढ़ गई है.

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन कराने के लिए पुलिस सड़क पर निकलने वाले नागरिकों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. सात मई से अगर आप गाड़ी लेकर दोपहर 2 बजे के बाद घर से बाहर निकलते हैं तो गाड़ी के सभी कागजात साथ लेकर निकलें.

अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं. आपके वाहन के सारे कागजातों की जांच की जायेगी. जांच के बाद अगर पुलिस आपके दस्तावेजों से संतुष्ट होती है, तभी आपको जाने की अनुमति मिल पायेगी. अनावश्यक नजर आने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा.

इसे भी पढ़ें:Palamu News: पेड़ से लटका मिला ‘विधायक’ का शव, 10 दिन पहले हुई थी शादी

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर दी गयी हैः

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है. अल्बर्ट एक्का चौक, कांटाटोली चौक, सुजाता चौक, बहुबाजार चौक, राजेंद्र चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, रातू रोड चौक, लालपुर चौक, करमटोली चौक आदि जगहों पर पुलिस की टीम तैनात है.

गाड़ी के कागजातों के अलावा मास्क की भी चेकिंग होगीः

पुलिस ने कहा कि गाड़ी के कागजात के अलावा मास्क की चेकिंग भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लोगों की सतर्कता ही कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने में मददगार साबित होगी.

इसे भी पढ़ें:IG का दावाः कोरोना से जेल में बंद कैदी पूरी तरह सुरक्षित

Related Articles

Back to top button