DhanbadJharkhand

धनबाद आइएसइएम आइआइटी परिसर में 24वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी

Dhanbad : धनबाद आइएसइएम आइआइटी परिसर में  शनिवार को 24वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. इस पुष्प प्रदर्शनी में आइएसएम, रेलवे, सिमफर, बीसीसीएल और टाटा समेत करीब तीन दर्जन प्रतिभागियों ने  भाग लिया. इस प्रदर्शनी में  एक से बढ़कर एक फूलों को देखकर लोगों ने इस प्रदर्शनी की जमकर तारीफ की. वहीं आइएसइएम आइआइटी की मिस चैताली ने दर्जनों पुरस्कार हासिल कर नंबर 1 फ्लावर लवर का खिताब हासिल किया. पुष्प प्रदर्शनी की विजेताओं को अलग अलग श्रेणी के आधार पर  पुरस्कृत किया गया. समापन समारोह के दौरान गुलदाउरदी , डलिया, पॉटेट प्लांट, बोनसाई, गमले में फल व सब्जी, गुलाब, मौसमी फूल, कट फ्लावर जैसे श्रेणियों में शौकिया और संस्थागत श्रेणी में सभी को पुरस्कृत किया गया.

छात्र-छात्राएं भी फूलों की खुशबू के बीच सेल्फी लेते दिखाई दिए

पुष्प प्रदर्शनी में देश विदेश की क्रौटेन, डालिया, रंगबिरंगे गुलाब आकर्षण का केंद्र बने रहे. साथ ही रुद्राक्ष का पौधा जहां  आकर्षण का केंद्र बना रहा,  वहीं मौसमी फूलों से लेकर कैक्टस, एजिलिया और पाम का जलवा भी छाया रहा. फूलों के प्रति दीवानगी महिलाओं, बच्चों, युवाओं और यहां तक की बुजुर्गों में भी देखने को मिली. कुछ लोग अपने घरों के कीचन से लेकर आंगन को गार्डन से सजाने की टिप्स लेते दिखे. वहीं कुछ लोग फल-फूल और सब्जी की खेती अपने छतों पर कैसे करें, इसके प्रति भी जागरूक नजर आए.  इस दौरान आइएसइएम के छात्र-छात्राएं भी फूलों की खुशबू के बीच झूमते दिखे और सेल्फी लेते दिखाई दिए. वहीं इस पुष्प प्रदर्शनी में शामिल प्रतिभागियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से जहां एक और  पेड़ पौधों के प्रति लोगों का लगाव बढ़ता है, साथ ही पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को भी संतुलित रखने की सिख मिलती है.

Related Articles

Back to top button