JharkhandLead NewsRanchi

शहरी आजीविका मिशन के लिए 21 करोड़ आवंटित

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लिए 6.65 करोड़ दिए गये

Ranchi: नगर विकास विभाग ने केंद्र प्रायोजित योजना के अधीन दीनदयाल अंतयोदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कार्यान्वयन के लिए 21 करोड़ की राशि आवंटित की है. सभी नगर निकायों की बीच यह राशि वितरित की जायेगी. नगर विकास विभाग ने मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत कार्यरत मजदूरों को मजदूरी भुगतान के लिए भी 6.65 करोड़ की राशि दी गयी है.

मेक इन इंडिया के तहत भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए कौशल विकास योजना बनायी है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : कल्याण विभाग के आवासीय स्कूलों में नहीं शुरू हुआ नामांकन, आंदोलन की तैयारी

इसके तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण भी दिया जाता है. इस योजना के तहत आजीविका में स्थायी आधार पर सराहीन सुधार के साथ-साथ आवास की भी सुविधा दी जानी है.

शहरी सड़क विक्रेताओं को भी सहायता दी जाती है. केंद्र व राज्य का अंशदान इस योजना में 60:40 अनुपात का है. नगर विकास विभाग ने निकायों को कहा है कि पूर्व से चल रही योजना के क्रियान्वयन में तेजी लायें.

इसे भी पढ़ें :टैगोर के वंशजों की जमीन की जमाबंदी रद्द करने के मामले में हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Related Articles

Back to top button