News Wing
Ranchi/ khunti, 02October: 209 कोबरा बटालियन द्वारा दिनांक 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये गये स्वच्छता पखवाड़ा का समापन गांधी जयंती के दिन आयोजित स्वच्छता की शपथ के साथ साथ रक्तदान से हुआ.
खूंटी शहर में स्वच्छता अभियान चलाया
बटालियन के अधिकारियों एवं सभी कर्मियों ने इस पखवाड़े में अपने आस पास के इलाकों में स्वच्छता अभियान को दृढ़तापूर्वक संचालित किया साथ ही अपने परिसर के अलावा राजकीय मध्य सह उच्च विद्यालय कालामाटी, फ़ुदी पंचायत आस पास के गांवों एवं खूंटी उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न विभागों के साथ खूंटी शहर में स्वच्छता जागरूकता एवं अभियान चलाया.
रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन
स्वच्छता से स्वास्थ्य तक के मिशन को चरितार्थ करते हुये कार्यक्रम का समापन रक्तदान शिविर का आयोजन कर हुआ जिसमें कुल 50 यूनिट एकत्र किए गये. स्वच्छता की शपथ कमांडेंट 209 कोबरा श्री कमलेश सिंह ने दिलायी एवं इसमे वाहिनी के अधिकारियों तथा कर्मियों ने अपने परिवाजनों की साथ स्वच्छ्ता की शपथ ली.
राँची लाइफ सेवर्स एवं श्री अतुल गेरा स्वयंसेवी संस्था ने आयोजन किया था रक्तदान शिविर
रक्तदान शिविर में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री सुधिर कुमार चौहान के साथ साथ अधिकारियों एवं कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. रक्तदान शिविर का आयोजन स्वयंसेवी संस्था राँची लाइफ सेवर्स एवं श्री अतुल गेरा के साथ मिलकर किया गया एवं पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बटालियन के अधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही.




