Uncategorized

उत्तर प्रदेश: खेत में काम रहे किसान की बाघ हमले में मौत

News Wing

Pilibhit, 02October:  जिले में बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गयी. घटना से नाराज गांव वालों ने किसान के शव के साथ प्रदर्शन किया.

खेत में पेड़ काटने गया था किसान

पुलिस के मुताबिक पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की महोफ रेंज से महज 300 मीटर दूर खरगापुर निवासी बबलू सरकार कल खेत में पेड़ काट रहा था. बबलू के रिश्तेदार राजकुमार सरकार ने बताया कि पेड़ काटते समय बाघ ने अचानक बबलू पर हमला कर दिया. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाकर जैसे तैसे बाघ को भगाया. बबलू की मौके पर ही मौत हो गयी.

ग्रामीण सुरक्षा की कर रहे हैं मांग

घटना की खबर मिलते ही एस.डी.एम. सदर पूर्णिमा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव उठने दिया. ग्रामीण बाघों से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

सिंह ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button