
New Delhi: सीपीएम के वरिष्ठतम नेता सीताराम येचुरी लगातार तीसरी बार पार्टी के महासचिव चुने गए हैं. 69 वर्षीय येचुरी अप्रैल 2015 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. येचुरी से पहले प्रकाश करात 2005 से 2015 तक लगातार तीन बार पार्टी के महासचिव रह चुके हैं.
पहली बार अप्रैल 2015 में सीताराम येचुरी को महासचिव चुने गये थे. इसके बाद उन्हें 18 अप्रैल 2018 में हैदराबाद में आयोजित 22वीं पार्टी कांग्रेस में एक बार फिर से इस पद के लिए चुना गया. वहीं, रविवार को कन्नूर में आयोजित हुई पार्टी की 23वीं पार्टी कांग्रेस ने 17 सदस्यीय पोलित ब्यूरो और 85 सदस्यीय केंद्रीय समिति का भी चयन किया. इसके इतिहास में पहली बार पोलित ब्यूरों में राम चंद्र डोम के माध्यम से एक दलित का प्रतिनिधित्व होगा. डोम पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता हैं.




