Crime NewsGiridih

गिरिडीह के बगोदर निवासी 2 युवकों की हजारीबाग में सड़क हादसे में मौत, मौके पर पहुंचे बगोदर विधायक

Giridih: हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना के अरजरी और नरकरी के बीच एक बड़े मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार 2 युवकों की मौत हो गई. मृतक युवकों की पहचान गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के लुकैया गांव निवासी 27 वर्षीय जागेश्वर महतो और बगोदर के तिरला निवासी सुरेश महतो के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद विष्णुगढ़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुटी और सड़क जाम लगने से पहले दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया. इस बीच जानकारी मिलने के बाद बगोदर विधायक विनोद सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों समेत बगोदर के उपप्रमुख हरेंद्र सिंह समेत पवन महतो, पूनम महतो, गंजेंदर महतो, संदीप जसवाल, मुखिया सरिता साहू समेत कई स्थानीय लोग भी पहुंचे.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, सत्येन मुंडा सभापति, संतोष सचिव और मणितोष सिंह बने मंत्री

जानकारी के अनुशार मृतक जागेश्वर और सुरेश महतो बाइक से जा रहे थे तो मालवाहक वाहन ट्रक उसी रास्ते से गुजर रहा था, इसी दौरान सुरेश और जागेश्वर का बाइक ट्रक के चपेट में आ गए जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button