
Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 से चोरी की मोबाइल के साथ आकाश राजाराम को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक महाराष्ट्र के वासिम जिले का रहने वाला है. उसके खिलाफ टाटानगर रेल थाना में आरपीएफ के एएसआई अजीत कुमार पांडेय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक अजीत पांडेय बीती रात जवानों के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पेट्रोलिंग पर थे. उस समय वहां से ट्रेन संख्या 18616 प्रस्थान करने ही वाली थी, उसी दौरान आकाश को संदिग्ध अवस्था में पाया गया. इस पर आरपीएफ ने रोककर उससे पूछताछ की, लेकिन वह किसी बात की सही जानकारी नहीं दे पाया. इससे उसके प्रति आरपीएफ का संदेह और गहरा गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल पाया गया. जब रेल थाने में ले जाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने मोबाइल चोरी की बात स्वीकार किया. रेल पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – चांडिल : राशन के अनाज को दूसरे ब्रांड के बोरे में भर होती थी कालाबाजारी, छापामारी में गोदाम सील




