BiharLead NewsTOP SLIDER

हद है… शहर में नॉनवेज बिक्री पर थी पाबंदी, अधिकारी व नेता चबा रहे थे चिकेन

वायरल वीडियो से खुलासा, इमामगंज प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर परोसा गया चिकेन

Gaya : 26 जनवरी को देश भर में नॉनवेज की बिक्री पर पाबंदी होती है. गया जिले में डीएम अभिषेक सिंह बाकायदा 26 जनवरी से पूर्व नॉनवेज की दुकानें बंद रखने का निर्देश जारी किया था. शहर में नॉनवेज की दुकानें बंद भी रहीं. लेकिन, इमामगंज प्रखंड कार्यालय का इससे कोई लेना देना नहीं रहा. प्रखंड कार्यालय में 72 वें गणतंत्र दिवस की खुशी में आयोजित पार्टी में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने खूब चिकेन उड़ाये.

इसे भी पढ़ें :झारखंड और एर्नाकुलम समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें सप्ताह में दो बार चलेंगी, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस आयोजन का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को इसकी जानकारी मिली. मामला जिला अधिकारी अभिषेक सिंह तक पहुंच गया है. इन्होंने बताया है कि डीडीसी को जांच का निर्देश दिया गया है. यदि जांच में चिकेन पार्टी की पुष्टि होती है तो आवश्यक कार्रावाई की जायेगी. मालूम हो कि प्रखंड कार्यालय में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में प्रखंड के अधिकारियों के साथ ही कार्यालय के कर्मी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें :लाल किला कांड : दीप सिद्धू बोले- “अगर मैं परतें खोलने पर आ गया ना तो ….

झंडोत्तोलन के बाद भोजन की भी व्यवस्था थी. जिमसें जमकर चिकेन परोसा गया. इस भोज का वीडियो वायरल होने के बाद इसका खुलासा हुआ.

Related Articles

Back to top button