BiharCrime News

पटना में एनआइटी घाट पर 18 साल का युवक गंगा में नहाते वक्त डूबा

Patna : गंगा किनारे एनआइटी घाट पर 18 साल का युवक नहाते वक्त डूब गया. उसे डूबता छोड़ उसका दोस्त वहां से भाग गया और साथ में उसका मोबाइल भी ले गया. डूबने की भनक घरवालों को नहीं लगी. वह निश्चिंत थे कि दोस्त के साथ घर से बाहर निकला है, लेकिन दोस्त मझधार में छोड़ कर भाग गया. सीसीटीवी फुटेज से युवक के डूबने का वीडियो सामने आया है. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम बॉडी की तलाश कर रही है. युवक का नाम नीरज है.

इसे भी पढ़ें :राज्य गठन के बाद लगभग 18 हज़ार शिक्षकों को प्रमोशन का इंतजार, संघ ने सीएम से लगाई गुहार

सैदपुर का रहनेवाला नीरज गुरुवार को दोस्तों के साथ गंगा में छलांग लगा रहा था. इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया. देखते ही देखते डूब गया. इस घटना को देख साथी डर कर भाग गया.

बाद में जब तक पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी. अगर साथ के लड़कों ने शोर मचाया होता तो शायद नीरज को बचाया जा सकता था. शुक्रवार को भी एनआइटी घाट से लेकर गाय घाट तक एसडीआरएफ ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला.

इसे भी पढ़ें :5 सितंबर को होगी यूपीएससी ईपीएफओ परीक्षा, रांची शहर में बनाये गए 67 केंद्र

Related Articles

Back to top button