JharkhandKhas-KhabarRanchi

एक हजार करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगी राज्य के ग्रामीण इलाकों की 166 सड़कें

Ranchi : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में भारत निर्माण योजना के तहत 166 सड़कों और पुल-पुलिया का निर्माण किया जायेगा. इस योजना को पूरा करने में 1115.52 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. सड़कों से जुड़ी पुल-पुलिया में 24.72 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत बननेवाली इन सड़कों के लिए केंद्र को इंटरनेशनल बैंक ऑफ रिकॉन्सिलिएशन एंड डेवलपमेंट, इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएट्स की तरफ से ऋण और लाइन ऑफ क्रेडिट मिला है. योजना को झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी क्रियान्वित करेगी. इसी एजेंसी को पांच सालों में योजना को पूरा करने की जिम्मेवारी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें- दर्द-ए-पारा शिक्षक: उधार पर चल रहा जुदिका का परिवार, तंगी ने सामाजिक सम्मान भी छीना

सड़क निर्माण के लिये स्थल चयन की प्रक्रिया पूरू

झारखंड सरकार ने इन ग्रामीण सड़कों को बनाने के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. अब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य की रूप-रेखा तय कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसमें टेंडर से लेकर संवेदक कंपनी का चयन और तय समय पर सड़क निर्माण कार्य पूरा करने, सड़क की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी द्वारा जांच कराने की औपचारिकताएं पूरी की जायेंगी. राज्य सरकार की एजेंसी से जुड़े मुख्य अभियंता को जवाबदेही सौंपी गयी है.

राज्य में बनी पीएमजीएसवाई सड़क की चौड़ाई 15 फीट तक के आसपास है, जिसके दोनों किनारों में मार्किंग की गयी है. योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति, प्रिमिटिव ट्राइब से जुड़े टोलों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है. ताकि प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक इनका जुड़ाव सीधे हो सके.

इसे भी पढ़ें- रांची निर्भया हत्याकांड : आरोपी राहुल रॉय को रिमांड पर लेने के बाद खुलेंगे हत्या के कई राज

झारखंड में नवंबर 2018 तक बनी है 87 सौ किलोमीटर की सड़कें

राज्य में पीएमजीएसवाई के तहत नवंबर 2018 तक 87 सौ किलोमीटर से अधिक दूरी की सड़कें बनायी गयी हैं. अभी भी राज्य में 11613 गांवों में सड़क का निर्माण किया जाना है. इसमें से राज्य सरकार द्वारा 9112 गांवों को जोड़ दिया गया है.

520 गांवों में ऑल वेदर सड़क बनायी जानी है. 2016-17 में झारखंड में प्रति दिन 8.55 किलोमीटर तक की सड़कें बनायी गयीं. 2017-18 में प्रति दिन का आंकड़ा 12.40 किलोमीटर रहा, जबकि 2018-19 में मात्र चार किलोमीटर पीएमजीएसवाई सड़कें प्रति दिन बनायी गयीं.

इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

PMGSY के तहत बनी सड़कें

राज्य                  2016-17                  2017-18                      2018-19 (नवंबर तक)

झारखंड             3119.52 किमी           4325.13 किमी              1003.86 किमी

Related Articles

Back to top button