JharkhandRanchi

जेबीवीएनएल उर्जा मेला में 1618 उपभोक्ता हुए शामिल

Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की ओर से उर्जा मेला का आयोजन शनिवार को किया गया. आयोजन रांची जिला समेत अन्य चार जिलों मे किया गया. यहां उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन से लेकर बिल जमा करने तक की सारी जानकारियां दी गयी. रांची आपूर्ति क्षेत्र की ओर से मेला का आयोजन किया गया. आपूर्ति क्षेत्र की माने तो रांची छह प्रमंडलो मे कुल 1618 आवेदन मिलें. जो अलग अलग बिजली समस्याओं से संबंधित रहा. इसमे डोरंडा मे 218, कोकर में 201, न्यू कैपिटल मे 280, रांची सेंट्रल मे 154, रांची पूर्वी मे 368 और रांची पश्चिमी मे 397 उपभोक्ताओं ने मेला का लाभ उठाया.

इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बारात में संजय दत्त व भाग्य श्री सहित कई बॉलीवुड-भोजपुरी स्टार्स होंगे शामिलः सांसद

मेला मे जिला प्रशासन की भी भागीदारी रही. मेला मे आयें निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की मानें तो उपभोक्ताओं का अच्छा रिस्पांस मेला में मिला. जहां बिजली संबंधित अनेक समस्याओं का समाधान किया गया. मेला का आयोजन जेबीवीएनएल मुख्यालय के आदेश पर किया गया. मेला का आयोजन रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के पांच जिलों मे हुआ. जिसमें रांची, ख्ूांटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा शामिल है.

इन इन इलाकों में लगा मेला: निगम ने इसके लिये अलग अलग इलाके चिन्हित किये गये थे. जिसमें डोरंडा डिवीजन में भवानीपुर मैदान, झंडा चैक डोरंडा, सतरंजी पेट्रोल पंप के निकट मेला लगा. कोकर डिवीजन में कोकर बिजली ऑफिस, हरिओम टॉवर, विद्युत सबस्टेशन, मोरहाबादी. न्यू कैपिटल डिवीजन में मारवाड़ी स्कूल, शहीद चौक, पिठोरिया हाईस्कूल में मेला लगा. रांची सेंट्रल डिवीजन में गुरूनानाक स्कूल के निकट, विद्युत सबस्टेशन पुंदाग, विद्युत सबस्टेशन हरमू. रांची पूर्वी सब डिवीजन में विद्युत सबस्टेशन, सिकिदरी, अनगड़ा बाजार, तमाड़ चैक, रांची पश्चिमी में पंचायत सचिवालय सुंडिल, नगड़ी बाजार, मुड़मा बाजार मांडर, खूंटी सर्किल के पास खूंटी ब्लाॅक कैंपस, तोरपा कैंपस में मेला आयोजित हुआ. गुमला में पटेल चैक गुमला, विशुनपुर ब्लॉक चैक कैंपस, एनएचपीसी मैदान कोनबिर बसिया. लोहरदगा में कुडू बिजली ऑफिस, विद्युत सबस्टेशन लोहरदगा मेला आयोजित किय गया.

ऊर्जा मेला में विद्युत उपभोक्ताओं के इन समस्याओं का समाधान : सरकार द्वारा दिए जा रहे 100 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा का लाभ लेने के लिये मीटर लगाने के संबध मे, नया विद्युत संबंध लेने से संबंधित मामला, लोड बढ़ने से संबधित मामला, कृषि कार्य के लिये नया विद्युत संबंध, बिजली बिल सुधार से संबंधित मामला. बिजली बिल नहीं मिलने की शिकायत. खराब या जले मीटर को बदलने के संबंधित मामला. ट्रान्सफार्मर जलने या खराब होने की शिकायत, लो मोल्टेज की शिकायत. पोलया तार की आवश्यकता से संबंधित आवेदन. संबधित अन्य समस्याओं का समाधान किया गया.

Related Articles

Back to top button