Education & CareerJharkhandRanchi

रांची के 8 कॉलेजों में स्नातक की 16 हजार सीटें, एडमिशन के लिए एक सीट पर दो का दावा

Rahul Guru

Ranchi : इस वर्ष इंटर के रिजल्ट में इजाफा हुआ है. स्टूडेंट्स अच्छे नंबरों से पास भी हुए हैं. अच्छे नंबर आने के बाद हर स्टूडेंट्स की इच्छा होती है कि वह राजधानी रांची में जाकर पढ़ाई करे. पर अच्छे अंक आने के बाद भी स्टूडेंट्स को रांची के अच्छे कॉलेजों में एडमिशन पाने से वंचित रहना पड़ सकता है.

ऐसा इसलिए कि रांची विश्वविद्यालय के तहत रांची शहर के आठ कॉलेजों में स्नातक की लगभग 16000 सीटें हैं और केवल रांची जिला से इंटर की परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 26073 है. इसके अलावा राज्य के दूसरे जिलों से भी लगभग पांच हजार स्टूडेंट्स आते हैं. ऐसे में शहर के कॉलेजों की एक सीट पर नामांकन के लिए दो स्टूडेंट्स का दावा होता है.

इसे भी पढ़ें – मेनहर्ट घोटालाः कैसे ल्यूब्रिकेंट माना जाने वाला भ्रष्टाचार व्यवस्था का इंजन बन गया, जानिये पहली चार गलतियां

आर्ट्स में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स हुए पास

इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय के रिजल्ट में रांची जिले के स्टूडेंट्स की संख्या अच्छी खासी है. साल 2020 के जैक इंटर के रिजल्ट में कुल 26073 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इसमें आर्ट्स में 15224, कॉमर्स में 5922 और साइंस में 4927 स्टूडेंट्स शामिल हैं.

इसमें साइंस संकाय में 2533 फर्स्ट, 2310 सेकेंड और 79 थर्ड डिविजन से परीक्षा पास किये हैं. कॉमर्स में 2390 फर्स्ट, 3247 सेकेंड और 285 थर्ड डिविजन से परीक्षा पास हुए हैं. आर्ट्स की बात करें तो 3797 फर्स्ट, 9787 सेकेंड और 1636 थर्ड डिविजन से परीक्षा पास किये हैं.

मारवाड़ी कॉलेज और वीमेंस कॉलेज रहती है पहली पसंद

रांची के विभिन्न कॉलेजों के सामान्य स्नातक कोर्स में कट-ऑफ के आधार पर नामांकन होता है. हर साल विभिन्न कॉलेज ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन मंगाते हैं और कोर्स के अनुसार कटऑफ जारी कर एडमिशन लेते हैं.

कॉलेज कट ऑफ बनाते समय इनसाइड (रांची विवि के क्षेत्राधिकार के भीतर) और आउट साइड (रांची विवि के क्षेत्राधिकार के बाहर) अलग-अलग कटऑफ जारी करते हैं.

इसके बाद भी रांची शहर के कॉलेजों की बात करें तो मारवाड़ी कॉलेज और छात्राओं के लिए वीमेंस कॉलेज पहली पसंद होती है. हर साल शहर के अन्य कॉलेजों के मुकाबले इन दो कॉलेजों में एप्लीकेशन सबसे ज्यादा भरे जाते हैं.

इसे भी पढ़ें – गढ़वा: सैंपल दिये बिना खरौंधी के प्रमुख की रिपोर्ट आ गयी पॉजिटिव, विभाग की हो रही किरकिरी

2019 में 5 हजार से अधिक एप्लीकेशन मारवाड़ी-वीमेंस कॉलेज में 

वीमेंस कॉलेज व मारवाड़ी कॉलेज को लेकर स्टूडेंट्स की कितनी रुचि है इसका अंदाजा बीते वर्ष के एप्लीकेशन की संख्या से लगाया जा सकता है. रांची विवि की ओर से मिले आंकड़े के मुताबिक दोनों कॉलेजों में स्नातक स्तर के कोर्स में 5 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन जमा किये थे.

मारवाड़ी कॉलेज के यूजी में 5964 छात्रों ने आवेदन जमा किये थे. वहीं वीमेंस कॉलेज के यूजी में 5665 छात्राओं ने आवेदन जमा किये थे. रांची शहर में जेएन कॉलेज धुर्वा, योगदा सत्संग महाविद्यालय, डोरंडा कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, वीमेंस कॉलेज, आरएसएलवाइ कॉलेज कोकर, एसएस मेमोरियल कॉलेज कांके रोड के अलावा मारवाड़ी कॉलेज के वीमेंस और ब्यॉज सेक्शन में स्नातक की पढ़ाई करायी जाती है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड हाइकोर्ट में अब तक 5 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button