Ranchi: झारखंड में सोमवार को 1553 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 52620 हो गये हैं.
नये मरीजों में बोकारो के 54, चतरा के 7, देवघर के 74, धनबाद के 34, दुमका के 20, पूर्वी सिंहभूम के 495, गढ़वा के 24, गिरिडीह के 36, गोड्डा के 7, गुमला के 6, जामताड़ा के 5, हजारीबाग के 100, खूंटी के 26, कोडरमा के 23, लातेहार के 11, लोहरदगा के 10, पलामू के 50, रामगढ़ के 134, रांची के 337, साहेबगंज के 8, सरायकेला के 15, सिमडेगा के 20 और पश्चिमी सिंहभूम के 57 लोग शामिल हैं.
बीते 24 घंटों में झारखंड भर के 1366 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए लोगों की संख्या 37550 हो गयी है. 24 घंटे में कोरोना से 12 लोगों की जान भी गयी है. इस तरह कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 482 हो गयी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 14588 हो गये हैं.
रांची जिले में 10 हजार से अधिक संक्रमित मरीज हो चुके हैं. इनमें 3992 एक्टिव केस हैं.
इसे भी पढ़ें – ICICI-Vedeocon Case: ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर के पति गिरफ्तार




