JharkhandRanchi

नियमावली बनी लेकिन युवा आयोग नहीं, सीएम से मिल करेंगे गठन की मांग: युवा कांग्रेस

Ranchi : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में जल्द ही युवा आयोग को अस्तित्व में लाने की मांग की है. प्रदेश युवा अध्य़क्ष कुमार गौरव ने कहा है कि युवा आयोग के गठन के लिए एक नियमावली 2013 में ही बनी थी. उसके बाद अबतक आयोग धरातल पर नहीं आ सका है.

ऐसे में युवा आयोग का नहीं होना नियमावली की प्रासंगिकता पर सवाल खड़े करता है. इस बाबत युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिल आयोग बनाने और उसे महिला आयोग या अन्य आयोग की तरह शक्तियां देने की मांग करेगा.

कुमार गौरव ने ये बातें युवा कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कही. बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी इमरान अली, बोकारो सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी श्वेता सिंह, प्रवक्ता उज्जवल कुमार तिवारी सहित कई युवा नेता मौजूद थे. इस दौरान कुमार गौरव ने कार्यकारिणी की बुलायी बैठक के मुख्य उद्देश्यों पर बातचीत की.

इसे भी करें – 15 परीक्षाओं से 24 हजार पद भरने की JSSC कर रहा तैयारी

युवा कार्यकर्ताओं पर लगे शिकायत की जांच करेगी कमिटी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ माह में युवा कांग्रेस में पार्टी विरोधी गतिविधि के काम में शामिल होने की शिकायत मिली है. इसे देख युवा कांग्रेस ने एक कमिटी बनायी है. कमिटी युवा कार्यकर्ताओं पर लगे आरोपों की जांच करेगी.

जांच में अगर शिकायत की बात सही साबित होती है, तो कमिटी उसपर कार्रवाई करने की पहल करेगी. वहीं जनसरोकर के मुद्दे की बात करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र अगले दो दिनों में शुरू होना है.

ऐसे में युवा नेता सभी विधानसभाओं में जहां कांग्रेस के विधायक नहीं भी है, वहां के जनसरोकर के मुद्दे, अटकी पड़े स्कीम को सरकार तक ध्यान आर्कषित करने का काम करेगी. ताकि संबंधित विधानसभा के विधायक ऐसे मुद्दे को सत्र में उठाने की पहल करें.

केवल नाम का युवा आयोग रहना खड़े करता है सवाल

युवा आयोग की बात करते हुए कुमार गौरव ने कहा कि 2013 में युवा आयोग अस्तित्व में आयी थी, तब से लेकर अभी तक आयोग अपने एक्टिव मोड में नहीं आ पाया है. यहां तक की आयोग में किसी तरह की कोई भर्ती नहीं की गयी है.

ऐसे में केवल नाम का आयोग रहना उसकी प्रसांगिकता पर सवाल खड़ा करता है. इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर इस बात को उनके समक्ष रखने का काम करेगा. साथ ही मुख्यमंत्री से मांग किया जाएगा कि जिस तरह राज्य में महिला आयोग या अन्य आयोग को शक्तियां दी गयी हैं, उसी तरह न केवल आयोग का गठन करें बल्कि उसे शक्तियां भी प्रदान करें.

इसे भी करें- बजट सत्र के पहले राजनीतिक किचकिच चरम पर, नेता प्रतिपक्ष को लेकर बीजेपी और जेएमएम में ठनी

बेरोजगारों के लिए कांग्रेस शासित राज्यों की तरह पहल करें पीएम मोदी

बेरोजगारी के मुद्दे के सवाल और विधानसभा सत्र में इस बात को उठाने के सवाल पर कुमार गौरव ने कहा कि, मुख्यमंत्री ने पहले ही बेरोजगारों के खाली नियुक्तियों को भरने और रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने की और पहल शुरू कर दी है.

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर बनाने की मुहिम छेडी है. इस रजिस्टर के माध्यम से युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करेगी कि, वे देश के बेरोजगारों का एक रजिस्टर बनाकर उनके जनकल्याण का काम करें.

साथ ही जिस तरह कांग्रेस शासित राज्य झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान में बेरोजगारी भत्ता देने की पहल शुरू की है. उसी तरह की पहल प्रधानमंत्री भी राष्ट्रीय स्तर पर करें.

इसे भी करें-#Delhi_Violence:  मरने वालों की संख्या 22 पहुंची, आईबी के कर्मचारी अंकित का शव मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button