
Dhanbad : ऑटो चालकों ने सोमवार को श्रमिक चौक से बरटांड तक जुलूस निकाला. जिसमें धनबाद नगर आयुक्त का पुतला भी दहन किया गया. पार्किंग शुल्क बंद करने को लेकर जमकर नारेबाजी की गयी. ऑटो चालक नगर निगम की तरफ से सड़क पर जबरन ऑटो रोकर पार्किंग शुल्क वसूलने का विरोध कर रहे थे. ऑटो चालकों ने आरोप लगाया है कि निगम के एजेंटों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की जाती है.
ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि बरटांड़ बस स्टैंड में नगर निगम के लोगों के द्वारा पार्किंग वसूली को लेकर ऑटो चालकों मारपीट की जाती है. ऑटो चालकों ने नगर निगम के मनमाने रवैये व गुंडागर्दी रवैया के खिलाफ उनका पुतला फूंका. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार को बरटांड़ बस स्टैंड के पास एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की गई.
ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के द्वारा पार्किंग स्थल नहीं दिया गया है. सड़क पर चल रहे ऑटो से पार्किंग शुल्क वसूला जाता है. जो कि गलत है. ऑटो चालकों का कहना है कि हम लोगों को पार्किंग दिया जाय, उसके बाद ही पार्किंग शुल्क वसूला जाय. धनबाद से झरिया तक तीन जगह सड़क पर 12 – 12 रुपया पार्किंग शुल्क वसूला जाता है. जो गलत है.




